हिमाचल चुनाव 2017: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बेटे के लिए छोड़ी अपनी सीट?

शिमला। आखिर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के चुनाव लडऩे को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। वीरभद्र सिंह इस बार अपनी परंपरागत सीट शिमला ग्रामीण से चुनाव लडने के बजाए ठियोग से चुनाव लड़ेंगे। शिमला जिला के ठियोग चुनाव क्षेत्र से चुनाव लड़ती रहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने राजनिति को अलविदा कह दिया है। उनके चुनाव क्षेत्र से इस बार वीरभद्र सिंह कांग्रेस प्रत्याशी होंगे। वहीं वीरभद्र सिंह की सीट शिमला ग्रामीण से इस बार उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ेंगे।

हिमाचल चुनाव 2017: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बेटे के लिए छोड़ी अपनी सीट?

कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा गया है कि मुख्यमंत्री 20 अक्टूबर को 11 बजे ठियोग से अपना पर्चा दाखिल करेंगे। पिछले कई दिनों से ठियोग और अर्की का नाम सीएम के चुनाव क्षेत्र के तौर पर लिया जा रहा था। ऐसे में अब ये भी तय हो गया है कि मंत्री विद्या स्टोक्स चुनाव नहीं लड़ेंगी। विद्या स्टोक्स ने अपना स्वास्थ्य का हवाला देते हुए चुनाव लडऩे से इनकार कर दिया था। 2012 के चुनाव में वीरभद्र सिंह ने शिमला ग्रामीण से चुनाव लड़ा था। इस बार शिमला ग्रामीण सीट से उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह के उतरने के कयास लगाए जा रहे हैं।

उधर, हिमाचल में विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने चुनावी कसरत तेज कर दी है। कांग्रेस ने टिकटों के आंवटन को लेकर अपनी कमर कस ली है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी को स्वीकृति दे दी है। बताया जाता है कि यह कमेटी हिमाचल में टिकटों के आवंटन काम देखेगी। वहीं इस तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी की कमान पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह को सौंपी हैं। इसके अलावा इस कमेटी में विधायक विजय इंद्र सिंगला और सांसद गौरव गगोई को भी चुना गया है। दरअसल इस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह होंगे जबकि बाकी दो सदस्य होंगे। कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने बताया कि यह कमेटी सोनिया गांधी ने बनाई है।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। हिमाचल में 9 नवंबर को मतदान होगा और इसके नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे। उम्मीदवार 16 से 23 अक्तूबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 26 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+