IPS Aditi Singh: 'तीन महीने में 24 छुट्टी', कौन हैं अदिति सिंह? क्यों हो रही है चर्चा?
IPS Aditi Singh Profile Update: इन दिनों न्यूज रूम से लेकर सोशल प्लेटफार्म तक केवल एक ही नाम चर्चा में है और वो है IPS अदिति सिंह, जिनकी छुट्टी को लेकर बवाल मच गया है। दरअसल हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) अशोक तिवारी ने एक अभूतपूर्व निर्देश जारी किया , जिसके मुताबिक पुलिस अधीक्षक (SP) अदिति सिंह की अनुपस्थिति में उनके जूनियर अधिकारी राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) में उनकी जिम्मेदारियां संभालेंगे, यह आदेश अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
डीजीपी के आदेश में कहा गया है कि 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह का बार-बार अवकाश पर रहना उनके कार्यालय के कामकाज पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा था। उन्होंने तीन महीने के अंदर 24 छुट्टी ली है जिससे कि विभाग का काम प्रभावित हुआ इसलिए उनकी जगह अब उनका काम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रह्म दास भाटिया देखेंगे।

इस घटना के सामने आने के बाद से IPS अदिति सिंह एकदम से चर्चा में आ गईं। मालूम हो कि अदिति सिंह की 24 लीव में 13 EL, 6 CL, और 5 दिन की SL शामिल हैं। आदेश में ये भी कहा है कि अदिति सिंह की उपस्थिति के दौरान भी, ब्रह्म दत्त भाटिया उनके साथ जुड़े रहेंगे ताकि काम में निरंतरता बनी रहे और बाधित न हो। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।'
IPS Aditi Singh Profile: कौन हैं अदिति सिंह?
पुलिस अधीक्षक (SP) अदिति सिंह मूल रूप से मेरठ, उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई शिवलोकपुरी के कंकर खेड़ा में सोफिया गर्ल्स स्कूल से पूरी की थी। उनके पिता संजीव सिंह एक डॉक्टर हैं और उनकी मां ज्योति सिंह डिस्ट्रिक्ट कलेक्ट्रेट में सीनियर असिस्टेंट के तौर पर काम कर चुकी हैं।
IPS Aditi Singh ने UPSC में 679वीं रैंक हासिल की थी
पढ़ने में शुरू से ही मेधावी अदिति सिंह ने UPSC में 679वीं रैंक हासिल की थी और पहली ही कोशिश में IPS 2021 बैच में शामिल हुईं थीं। उन्होंने COVID-19 महामारी के दौरान UPSC परीक्षा की तैयारी की थी। इससे पहले, उन्होंने धर्मशाला में एडिशनल SP के तौर पर काम किया था, वो सिरमौर के पांवटा साहिब में पोस्टेड थीं।
कौन हैं हिमाचल प्रदेश के DGP अशोक तिवारी?
आपको बता दें कि अपने कड़क अंदाज के लिए मशहूर और अदिति सिंह पर इस तरह का फैसला सुनाने वाले अशोक तिवारी हिमाचल प्रदेश कैडर के 1993 बैच के वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारी है और इस वक्त
हिमाचल प्रदेश के DGP हैं, वे आईटीबीपी (ITBP) में आईजी (IG) जैसे पदों पर भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे चुके हैं और बहुत ही अनुशासन पसंद अधिकारी कहे जाते हैं।













Click it and Unblock the Notifications