Himachal Budget 2023: हिमाचल में आज से शुरू हुआ बजट सत्र, हंगामें के बाद विपक्ष ने किया वाकआउट

himachal pradesh budget 2023-24: हिमाचल प्रदेश में आज (14 मार्च) से विधानसभा बजट सत्र शुरू हो गया। विधानसभा बजट सत्र के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर हमलावर दिखाई दिए।

himachal pradesh budget 2023-24

himachal pradesh budget 2023-24: हिमाचल प्रदेश में आज से विधानसभा बजट सत्र शुरू हो गया। इस दौरान विधानसभा में हिमाचल की खस्ता माली हालत को मुद्दा गूंजा तो सत्तापक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर हमलावर दिखाई दिए। इस दौरान विपक्ष ने सत्र को शुरू में ही बाधिक किया। भाजपा विधायकों ने नियम-67 के तहत सथगत प्रस्ताव को स्वीकार करने व इस पर चर्चा मांगी।

काफी देर तक चले हंगामे के बाद मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने वाकआउट कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा पहुंचे और करीब 12 बजे विधानसभा का प्रश्नकाल शुरू हुआ। इस दौरान विपक्ष ने कहा कि सारा काम रोककर इस पर चर्चा की जाए कि विधायक क्षेत्र विकास निधि का पैसा क्यों रोका गया है।

इससे सदन में दोनों पक्षों में खूब नोकझोंक हुई। इस पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अपनी बात कहने उठे तो उनके वक्तव्य के बीच विपक्ष ने हंगामा और नारेबाजी की। बता दें, हिमाचल का बजट सत्र आज से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा, जिसके लिए कुल 18 बैठकें प्रस्तावित हैं। यह राज्य की 14वीं विधानसभा का दूसरा सत्र है।

सीएम सुक्खू 17 मार्च को प्रदेश के लिए अपना बजट पेश करेंगे, जिसे चर्चा के बाद 29 मार्च को पास किया जाएगा। बजट सत्र के पहले दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल की आर्थिक बदहाली का मुद्दा उठाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इसके लिए पूरी तरह से भाजपा जिम्मेदार है।

Recommended Video

    Himachal Pradesh में Snow Marathon का आयोजन, बर्फ की चादर पर दौड़े धावक | वनइंडिया हिंदी #Shorts

    इस समय प्रदेश के हर व्यक्ति पर लगभग 1-1 लाख रुपए का कर्ज है। सीएम सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश की खस्ता हालत पर बजट सत्र में श्वेत पत्र ला रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+