हिमाचल: बर्फबारी में फंसे 200 भेड़ पालकों के लिए हेलीकॉप्टर से गिराये खाने के पैकेट

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में हुई भारी बर्फवारी के कारण फंसे भेड़ पालकों को राशन प्रदान करने के लिए कांगड़ा के बड़ा भंगाल क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से खाने के पैकेट गिराये गए। गौरतलब है कि यहां करीबी 200 लोग फंसे हुए हैं।

helicopter to drop food for shepherds in shimla

बड़ा भंगाल की चौरासी धाराओं में भारी बर्फबारी के चलते भेड़ पालक फंसे हुए है। इनके पास खाने पीने का सामान भी खत्म हो गया है। बता दें कि गद्दी समुदाय के यह चरवाहे अपनी भेड़ बकरियों के साथ बर्फ में फंसे हुए हैं, लेकिन इनसे अभी तक कोई संपर्क नहीं हो सका है। आमतौर पर यह लोग सर्दियों में पहाड़ों से निकल कर मैदानी इलाकों में आ जाते हैं। लेकिन इस बार समय से पहले हुई बर्फबारी की वजह से यह रास्ते में ही फंस गए है।

बड़ा भंगाल क्षेत्र में फंसे इन भेड़ पालकों तक बचाव दल नहीं पहुंच सका है। इसलिए वायुसेना की मदद से यहां खाना पहुंचाने का फैसला लिया गया। बताया जा रहा है कि दो दर्जन चरवाहे अभी यहां फंसे हुए हैं। उन्हें आज हेलीकॉप्टर के द्वारा देखा गया और खाने के लिए पैकेट भी गिराये गए है। डीसी कांगड़ा संदीप कुमार ने सरकार से चरवाहों के लिए हेलीकॉप्टर से राशन पहुंचाने का आग्रह किया था। जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+