बादल फटने से शिमला के चिरगांव में भारी तबाही, अचानक आई बाढ़ में एक ही परिवार के 3 लोग लापत, बह गए कई वाहन
Shimila Cloudburst Flood Heavy Rains: शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के चिरगांव क्षेत्र की लैला पंचायत में शनिवार सुबह कुदरत का कहर आने से तीन लोग लापता हो गए। क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई, जिसमें तीन लोग बह गए। इसके साथ ही कई वाहन भी बह गए।
हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और भूस्खलन का सिलसिला जारी है। बादल फटने से भारी बारिश हो रही है। जिससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गए हैं। हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन से अब तक कई लोगों की जानें जा चुकी हैं।

भारतीय मौसम विभाग हिमाचल प्रदेश के उप निदेशक बुई लाल ने कहा कि पिछले 24 घंटों में हिमाचल के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। जिसमें सिरमौर जिले में 195 मिमी बारिश हुई है। अगले 24 घंटों में आईएमडी ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर और बिलासपुर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके लिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
चिरगांव तहसील के छोहारा ब्लॉक के लैला नाले में बादल फटने से भारी नुकसान पहुंचा है। जगोटी गांव के एक ही परिवार के तीन लोगों की मलबे में दब गए। जानकारी के अनुसार, रोशन लाल और उनकी पत्नी भागा देवी लैला में ढाबा चला रहे थे। शुक्रवार रात लैला में उनका पोता कार्तिक भी उनके साथ था। लैला नाले में आई भारी बाढ़ में ढाबा बह गया। जिसके बाद से तीनों लापता हो गए। पुलिस और प्रशासन ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
बाढ़ से इलाके में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि कई वाहन भी बह गए हैं। शनिवार सुबह करीब 3 बजे बादल फटा। उस समय लोग अपने घरों में सो रहे थे जब अचानक आई बाढ़ ने इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।
यह भी पढे़ें- Rain Alert: 21 जुलाई तक महाराष्ट्र और हिमाचल में काले बादल, इन जिलों में ऑरेंज तो यहां येलो अलर्ट जारी
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications