मनाली: गहरी खाई में जा गिरी ऑल्टो कार, एक महिला सहित 4 की मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑल्टो कार गहरी खाई में गिरने से महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को जिला कुल्लू के लगवैली में एक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि लग वैली के भुट्टी गांव के पास एक ऑल्टो सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस कार में तीन पुरुष और एक महिला सवार थीं, सभी लोग हादसे में मारे गए।

Four died after a car fell in ditch in Himachal Pradesh

हादसे की की सूचना मिलते ही पुलिस, बचाव दल मौके पर पहुंचा और सड़क से करीब पांच सौ मीटर नीचे गिरे वाहन से शवों को निकाला। बताया जा रहा है हादसा भुट्टी गांव के पास अंधे मोड़ पर हुआ है जहां से वाहन अनियंत्रित होकर सीधा सड़क से नीचे करीब पांच सौ मीटर नीचे जा पहुंचा है।

Four died after a car fell in ditch in Himachal Pradesh

दुर्घटना का शिकार हुए लोग दोहरा नाला के पचाहली क्षेत्र के बताए जा रहे हैं जो ऑल्टो कार में सवार होकर लगवैली के शालंक में रिश्तेदारों के यहां गए हुए थे। जब वे वापस अपने घर लौट रहे थे तो भुट्टी गांव के पास यह हादसा पेश आया है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। सभी शवों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के शव गृह पहुंचाया जा रहा है। हादसा कैसे पेश आया पुलिस इसकी तहकीकात कर रही है।

Four died after a car fell in ditch in Himachal Pradesh

पुलिस टीम हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया लेकिन हादसा इतना भयानक था कि चार लोगों में से कोई भी नहीं बच पाया है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+