हिमाचल में सड़क हादसे में पंजाब के चार श्रद्धालुओं की मौत
शिमला। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरूवार को बिलासपुर में हुये एक सड़क हादसे में पंजाब से तीर्थयात्रा पर आये चार श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार को गंभीर चोटें लगी हैं। यह लोग पंजाब से मणिकर्ण साहिब गुरूद्धारा में दर्शनों को आये थे।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसा गुरूवार को मनाली कीरतपुर नेशनल हाईवे पर जिला बिलासपुर के स्वारघाट के पास निचला रिछोह के पास हुआ। जहां तेज गति से आ रही एक टाटा सफारी पीबी08बीएच5257 एक पेड़ से टकरा गई। जिससे कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। मारे गये सभी लोग पंजाब के कपूरथला के बताये जा रहे हैं।
दुघटनाग्रस्त टाटा सफारी में आठ लोग सफर कर रहे थे, जिनमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह लो जिला कुल्लू के मणीकर्ण साहिब गुरूद्धारा में माथा टेक कर वापिस कपूरथला जा रहे थे। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन माना जा रहा है कि नींद की झपकी आने की वजह से चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा।












Click it and Unblock the Notifications