हिमाचल प्रदेश के जंगलों में पहली बार दिखा किंग कोबरा, वन विभाग ने बोला- ये बहुत खतरनाक है
शिमला, जून 6। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में वन और वन्यजीव विभाग ने शनिवार को बताया कि राज्य में पहली बार किंग कोबरा देखा गया है। एलैपिड एंडेमिक, पूर्व एशिया में पाया जाने वाला ये कोबरा पिछले सप्ताह कोलार जंगल से सटे गिरिनगर के पास देखा गया था। इसकी एक तस्वीर भी सामने आई है।

बहुत जहरीला होता है ये सांप
आपको बता दें कि किंग कोबरा मुख्य रूप से अन्य सांपों का शिकार करता है और कभी-कभी छिपकलियों का भी शिकार करता है। किंग कोबरा बहुत ही जहरीला सांप होता है। किंग कोबरा आसानी से देखने को नहीं मिलते हैं। किंग कोबरा अधिकतर मौकों पर इंसान से टकराने से डरता है।
स्थानीय निवासी ने अपने फोन में क्लिक की तस्वीर
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, एक स्थानीय निवासी प्रवीण ठाकुर ने इस किंग कोबरा की तस्वीर अपने फोन में क्लिक की है। इस फोटो को उन्होंने वन और वन्यजीव विभाग के साथ शेयर किया है। डीएफओ कुणाल अंगरीश के नेतृत्व में एक टीम ने बाद में घटनास्थल का दौरा किया और वहां सांप के निशान पाए। हिमाचल प्रदेश की प्रधान मुख्य वन संरक्षक अर्चना शर्मा, ने बताया, "हमने अपने रिकॉर्ड की जांच की और पाया कि किंग कोबरा कभी भी पहले हिमाचल प्रदेश में नहीं देखा गया था। पहली बार उसे रिकॉर्ड किया गया है।"
उत्तराखंड से सटा हुए इलाके में मिला किंग कोबरा
आपको बता दें कि जहां ये किंग कोबरा देखा गया है वो इलाका हिमाचल के सिरमौर जिले का पांवटा साहिब क्षेत्र है, जो उत्तराखंड के साथ अपनी सीमा साझा करता है। इससे पहले 2017 में हिमाचल के चंबा जिले में एक मध्य एशियाई कोबरा देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications