फौजी ने फेसबुक पर दोस्ती कर बनाए शारीरिक संबंध, लड़की ने खाया जहर

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की रहने वाली एक युवती की फेसबुक पर वीरेन्द्र से पहले दोस्ती हुई। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों मंडी जिले में एक कमरा लेकर एक साथ रहने लगे। पीड़ित ने बताया कि इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। लेकिन जब पीड़ित युवती ने आरोपी युवक से शादी करने की बात कही तो आरोपी ने तीन साल तक शादी करने से इंकार कर दिया। इस बात से दुखी होकर पीड़ित युवती ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Facebook was on friendship, accused raped in Shimla

युवती ने पुलिस में दिए अपने बयान में बताया कि वीरेन्द्र सेना में जवान है और राजस्थान के जयपुर में तैनात है। युवती का काफी समय से उसके साथ प्रेम संबन्ध थे। बताया कि वीरेन्द्र उसके साथ फेसबुक के माध्यम से संपर्क में आई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से मिले और लड़की अपने घर की बजाएं मंडी शहर में एक किराए के कमरे में रहने लगी, जिसका खर्च आरोपी सैनिक वीरेंद्र उठाता था। युवती ने भी अपने परिजनों व रिश्तेदारों को बताया था कि वीरेंद्र उसके साथ जल्द शादी करने वाला है।

युवती का आरोप है कि 7 व 8 मार्च को वीरेन्द्र ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़ित युवती ने बताया कि कुछ दिनों के अंदर शादी करने का दिलासा देकर वह अपने घर मंडी के ही कोट मोर्स चला गया। लेकिन 8 मार्च के बाद युवती को कोई कॉल नहीं आई तो उसने वीरेंद्र कुमार के मोबाइल फोन पर कॉल की। युवती ने बताया कि वीरेन्द्र ने फोन पर उसे कहा कि देवता ने अभी तीन साल तक शादी करने से मना किया है, इसलिए वह अभी शादी नहीं कर सकता है। इस बात को लेकर दोनों में काफी कहासुनी भी हुई।

इस बीच पीड़िता ने दुखी होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। बता दे कि उस समय पीड़ित की मां भी उसके पास आई हुई थी। बेटी की तबीयत खराब होने पर मां उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई। डॉक्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित युवती से पूछताछ की। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि आरोपी के विरुद्ध रेप का केस दर्ज कर आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+