हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के हेलीकॉप्टर की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, CM सुरक्षित
हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के हेलीकॉप्टर की गुरुवार को रामपुर के बिथल में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सीएम के साथ लोकनिर्माण मंत्री, थियोग के विधायक और सीएम के प्रेस सचिव मौजूद थे।
JSW कंपनी के प्रोजेक्ट परिसर में ही हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड का इंतजाम किया गया था। लेकिन, हेलीकॉप्टर निर्धारित स्थान पर नहीं उतर सका, जिसके बाद 500 मीटर दूर एक खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। पायलटों की सतर्कता के चलते सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पूरी तरह से सुरक्षित हैं।













Click it and Unblock the Notifications