दिल्ली के अमन का शव डेढ़ महीने बाद कुल्लू की वादियों ने उगला, शिव के टैटू से हुई शिनाख्त

शिमला। हिमाचल में पर्वतारोहण के लिये आये अमन अवस्थी का शव आखिर 45 दिनों बाद कुल्लू जिला की मलाणा की वादियों में बरामद हो गया है। रेस्क्यू टीम उसके शव को कुल्लू लाने का प्रयास कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, करीब डेढ़ माह पहले कुल्लू जिला में दिल्ली के अमन अवस्थी पर्वतारोहण के लिये आये व मलाणा की ओर निकले लेकिन उसके बाद उनका संपर्क टूट गया व वादियों में वह लापता हो गये।

 Dead body of Aman from Delhi found in Kullu

उसके बाद बाद पुलिस ने उन्हें खोजने के लिये एक रेस्क्यू टीम गठित की। यह रेस्क्यू टीम छप्पे राम नेगी की अगुवाई में अमन को खोजने में लगी थी। इसी दौरान रेस्क्यू टीम ने मलाणा की पहाड़ियों में अमन के शव को खोज निकाला। छप्पे राम नेगी ने बताया कि अमन का शव ट्रैकिंग मार्ग से थोड़ा नीचे है, जहां तक जाने की कोशिश की जा रही है। अमन के शव को लोकेट करने के बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है और साथ में फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है जो शनिवार को वहां पहुंचेगी। हालांकि मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है जहां पर अमन का शव मिला है वहां तक आम आदमी का पहुंचना संभव नहीं है।

एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस अमन अवस्थी को पिछले डेढ़ माह से ढूंढ रही थी। शुक्रवार को रेस्क्यू टीम को सफलता मिली है। लेकिन मौसम खराब होने से स्पाट तक नहीं पहुंचा जा सका। उन्होंने कहा कि अमन अवस्थी के कपड़े जूते जहां मिले थे उससे दूसरी पहाड़ी में नाले की गहराई में अमन का शव झरने के नीचे बरामद किया गया है। शनिवार को फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर जाएगी व शव को निकाला जायेगा।

पुलिस व रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर डेरा जमा दिया है और फोरेंसिक टीम की जांच के बाद शव का पोस्टमॉर्टम के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया जाएगा। जहां पर पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की जानकारी मिल पाएगी। अमन के शव की पहचान परिजनों की है। अमन के दाएं बाजू पर शंकर भगवान का टैटू बना है जिससे उसकी शिनाख्त हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+