हिमाचल में चुनाव प्रचार करने पहुंचे सीएम योगी, बोला कांग्रेस पर हमला

शिमला। पीएम नरेंद्र मोदी व पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के हिमाचल दौरे से पहले भाजपा के फायरब्रांड नेता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार की कमान संभाली। उन्होंने सिरमौर जिला के रेणूका में भाजपा प्रत्याशी बलबीर चौहान के समर्थन में भारी जनसभा को संबोधित किया।

'देवभूमि अपराध भूमि बन गई है'

'देवभूमि अपराध भूमि बन गई है'

योगी अदित्यनाथ ने कहा कि देशभर में इस समय भाजपा के पक्ष में माहौल बनता जा रहा है। लोग कांग्रेस पार्टी से छुटकारा पाना चाह रहे हैं व प्रधानमंत्री मोदी को उम्मीद भरी नजरों से देखा जा रहा है। वह दिन दूर नहीं जब हिमाचल में मोदी लहर अपना असर दिखायेगी। योगी ने हिमाचल सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि हिमाचल की देवभूमि के नाम से पहचान है, लेकिन यहां कुछ ऐसे अपराध हुए हैं, जिनके कारण हिमाचल देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी बदनाम हो रहा है। इस बदनामी से अगर मुक्ति पानी है, तो प्रदेश में कमल को खिलाना होगा। उन्होंने कहा कि आज देवभूमि अपराध भूमि बन गई है।

वीरभद्र सरकार को बताया माफिया सरकार

वीरभद्र सरकार को बताया माफिया सरकार

योगी ने कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश में माफिया राज सरकार काम कर रही है। प्रदेश में शराब माफिया, वन माफिया और खनन माफिया पूरी तरह से हावी है जिसको सरकार का सीधा संरक्षण मिल रहा है। बेलगाम अपराध से आम आदमी परेशान है। पुलिस पर लोगों का भरोसा खत्म हो चुका है। पुलिस लोगों की रखवाली नहीं खुद जेल में है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी बलवीर चौहान के पक्ष में वोट देने की लोगों से अपील की। योगी ने कहा कि हिमाचल में पर्यटन की अपार सम्भावनाएं हैं मगर इस और ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है और यहां भ्रष्टचार का बोलबाला है।

'हिमाचल में भाजपा सरकार बनेगी'

'हिमाचल में भाजपा सरकार बनेगी'

उन्होंने कहा कि पांच साल तक वे सता में क्या करते रहे जो अपने विधानसभा क्षेत्र की सड़कें तक ठीक नहीं करा पाए। उन्होंने कहा कि अबकी बार हिमाचल में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि रेणुका में हमेशा ही कांग्रेस हावी रही है और यहां भाजपा को हमेशा हार का सामना करना पड़ा है। योगी ने लोगों से बलबीर चौहान के समर्थन में वोट डालने की अपील की। जनसभा से पहले योगी ने मंदिर में पूजा अर्चना भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+