शिमला में भीषण बस हादसा, दो की मौके पर मौत और 10 घायल
दुर्घटना के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस चालक तीखा मोड़ काटते ही वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस गहरी खाई में पलट गई।
शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला में ननखड़ी के पास हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोगों को चोटें आई हैं। हादसे में एक महिला अभी भी बस के नीचे फंसी हुई है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लाया गया है। जबकि कुछ को आईजीएमसी, शिमला रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह एक प्राइवेट बस सवारियों को लेकर ननखड़ी से शिमला आ रही थी कि बस अभी दो किलोमीटर ही चली होगी दुर्घटना हो गई।

हालांकि दुर्घटना के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस चालक तीखा मोड़ काटते ही वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस गहरी खाई में पलट गई। घटना में बस सवार दो लोगों की मौका पर ही मौत हो गई जबकि दस लोगों के घायल होने की खबर है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। घटनास्थल पर राहत व बचाव काम जारी है।
बस के नीचे दबी एक महिला को निकालने की कोशिश की जा रही है। घायलों को स्थानीय अस्पताल लाया गया है। कुछ घायल शिमला रेफर किए गए हैं। वहीं मृतकों की पहचान देवी सिंह निवासी नागधार और तनकू देवी ननखड़ी के रूप में हुई है।












Click it and Unblock the Notifications