पीएम मोदी के सहारे हिमाचल चुनाव की वैतरणी पार करने की तैयारी में भाजपा, 31 मई की शिमला रैली में झोंकी ताकत

शिमला, 30 मई। हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी चुनावी साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सहारे अपनी चुनावी वैतरणी पार करने की तैयारियों में है। यही वजह है कि 31 मई को शिमला में होने वाली पीएम मोदी की रैली को कामयाब बनाने के लिये सरकार व संगठन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। शिमला मोदीमय हो गया है। चारों ओर भाजपा के पोस्टर होर्डिंग रैली से एक दिन पहले चस्पा कर दिये गये हैं व तमाम नेता और अधिकारी शिमला की सड़कों पर जी तोड़ मेहनत करते नजर आ रहे हैं। लोगों को रैली में बुलाने के लिये पार्टी ने विशेष अभियान चलाया हैं। रैली में भीड़ जुटाने के अलावा डिजिटल माध्यमों का भी उपयोग किया जायेगा।

BJP massive preparation for PM Narendra Modi Shimla rally

पीएम मोदी देंगे हिमाचल के चुनावी अभियान को धार
माना जा रहा है कि चुनावी साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक माह में दो बार हिमाचल प्रदेश का दौरा कर भाजपा के चुनाव अभियान को धारदार बनायेंगे। हालांकि दोनों ही कार्यक्रम सरकारी हैं। लेकिन पार्टी प्रधानमंत्री के दौरे में संगठन की पूरी ताकत झोंकने के मूड में है। ताकि चुनावी साल में भाजपा के लिये महौल बनाया जा सके। इसके पीछे प्रमुख वजह प्रदेश भाजपा में शांता कुमार व धूमल जैसे कद्दावर लोकप्रिय नेताओं का अभाव है जो अपने दम पर पार्टी की जीत सुनिश्चित कर सकें। प्रदेश के नेताओं पर नजर दौडाई जाये, तो सीएम जय राम ठाकुर सहित सरकार व संगठन में मौजूद ज्यादातर नेता अपने विधानसभा क्षेत्रों तक ही सिमित हैं। यही वजह है कि इस बार चुनावी महौल बनाने में भाजपा को मोदी मैजिक का सहारा लेना पड रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक ओर केन्द्र में आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम में 31 मई को शिमला आयेंगे। तो उसके बाद जून माह में मोदी धर्मशाला में जून में प्रस्तावित सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के दो दिवसीय अधिवेशन में आयंगे। उनके दौरों के देखते हुये राज्य सरकार ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

BJP massive preparation for PM Narendra Modi Shimla rally

पीएम मोदी के आने से भाजपा को मिलेगा लाभ: विश्लेषक
राजनैतिक जानकार रविन्दर सूद मानते हैं कि भाजपा को मोदी के हिमाचल आने से लाभ ही मिलेगा। लोगों की नजर में अभी भी मोदी विशवासनीय नेता हैं। भाजपा इसी के साथ चुनावी मोड में आना चाह रही है ताकि एक बेहतर संदेश जाये। इस समय न तो कांग्रेस न ही आम आदमी पार्टी निचले स्तर पर सक्रिय हो सकी है। जबकि भाजपा चुनावी मैदान में है। इससे कार्यकर्ताओं को भी मनोवैज्ञानिक बल मिलेगा। इस बीच, खुद मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी मैदान में आ डटे हैं। उन्होंने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित रैली स्थल रिज का दौरा किया और प्रगति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पुख्ता प्रबंध करने और आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो यह सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

BJP massive preparation for PM Narendra Modi Shimla rally

आप का सामना करने की हिमाचल में चुनौती
माना जा रहा है कि राज्य में पार्टी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बढ़ते कदमों का सामना करने की कोशिश में है। पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों का कहना है कि हिमाचल के लोग पीएम के दौरे को लेकर उत्सुक हैं। क्योंकि पीएम मोदी ने भी अपने सियासी सफर की शुरुआत हिमाचल प्रदेश से ही की थी। वह लंबे समय राज्य के मामलों के प्रभारी रहे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम का फोकस केंद्र और एनडीए सरकार की उपलब्धियों पर होगा। राज्य में केंद्र की योजनाओं के लाभार्थी भी फायदों के बारे में बात करने के लिए उपस्थित रहेंगे। चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा नेताओं का मानना है कि पीएम इस मौके का इस्तेमाल बड़ी घोषणाओं के लिए कर सकते हैं। पार्टी के नेता मानते हैं कि मोदी के जादू को देखते हुए भाजपा इसका फायदा उठाने और विपक्षी दलों को अस्थिर करने की उम्मीद कर रही है।

मोदी मोजिक को भुनाने में लगी भाजपा
भाजपा को लगता है कि पीएम मोदी के हिमाचल आने से पार्टी को लाभ होगा और चुनाव अभियान को भी गति मिलेगी। पिछले दिनों से जिस तरीके से प्रदेश में आम आदमी पार्टी पैर पसार रही है। उससे भाजपा में चिंता का महौल है। यही वजह है कि महज 15 दिन के अंतराल में ही दो बार प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम रखे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के दौरे के चलते सीएम जय राम ठाकुर को भी राहत मिली है। उनके खिलाफ विरोध की उठ रही आवज भी अब कुंद पडने लगी है। इस बीच , भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश इकाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने को 'आठ साल की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम' के रूप में मनाएगी। यह कार्यक्रम 30 मई से 15 जून तक रहेगा। इस कार्यक्रम के तहत हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को शिमला का दौरा करेंगे, उनके साथ उनके कुछ कैबिनेट मंत्री भी होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+