'...कोई बहुमत नहीं, वे करते हैं ओछी राजनीति', हिमाचल सियासी संकट के बीच सीएम सुक्खू का बड़ा दावा

Himachal political crisis: हिमाचल में सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा के भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य हिमाचल में सरकार को गिराना है। सीएम ने दावा किया कि कांग्रेस के अलावा किसी अन्य दल के पास सरकार बनाने के लिए कोई बहुमत नहीं है। इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता व कर्नाटक डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बागी कांग्रेस विधायकों से बात की है। उन्होंने कहा कि मुद्दे पर सीएम सुक्खू और पीसीसी अध्यक्ष से भी बात हुई है।

राज्सभा चुनाव में मतदान के बाद हिमाचल प्रदेश में गहराए सियासी संकट के बीच रूठे विधायकों को अब कांग्रेस मानने में जुटी है। कांग्रेस पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार ने कहा है कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप एमएलए से बात की है। डीके ने कहा, "हमारे सीएम ने स्वीकार किया कि कुछ विफलता हुई है। लेकिन यह आगे जारी नहीं रहेगा। हमने सभी विधायकों से व्यक्तिगत रूप से बात की है। हमने पीसीसी अध्यक्ष, सीएम से बात की है...एक दौर की चर्चा होगी।"

Himachal Pradesh News

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी को निशाने पर लिया है। सीएम ने कहा, "राज्यसभा चुनाव के बाद हर कोई सोचने लगा कि हिमाचल प्रदेश सरकार टूट रही है...मुझे यह भी खबर मिली कि राज्य के सीएम ने इस्तीफा दे दिया है, जिसकी मैंने कड़ी निंदा की, यह सब सुनिश्चित करने के लिए किया गया था अंतिम वोटिंग के दौरान हमारी संख्या कम हो जाती है। मैं पूछना चाहता हूं कि बीजेपी किस बहुमत की बात कर रही है? उन्होंने ही सदन में हंगामा किया है... मैं बीजेपी से यह कहना चाहता हूं कि वे किस तरह की ओछी राजनीति कर रहे हैं। कोई बहुमत नहीं। उनका एकमात्र उद्देश्य हमारी सरकार को गिराना है, लोग उन्हें करारा जवाब देंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+