अनिल शर्मा: मंडी से भाजपा के उम्मीदवार
शिमला। पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री पंडित सुख राम के बेटे हैं, अनिल शर्मा। मंडी चुनाव क्षेत्र में इस परिवार का अपना जनाधार है। अनिल शर्मा अब कांग्रेस को अलविदा कह कर भाजपा ज्वॉइन कर चुके हैं।

भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में होने की सूरत में कांग्रेस के पास उनके मुकाबले का जनाधार वाला कोई नेता नहीं है। वीरभद्र सिंह की सरकार में अनिल शर्मा पंचायती राज मंत्री रहे। लेकिन कांग्रेस पार्टी में चल रही खटपट के चलते उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया।












Click it and Unblock the Notifications