हुंकार रैली में चुनावी बिगुल फूकने अमित शाह पहुंचे कांगड़ा

एयरपोर्ट से लेकर कांगड़ा में सभा स्थल तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।

शिमला। हुंकार रैली के बहाने अमित शाह आज हिमाचल भाजपा के चुनावी अभियान का बिगुल फूकने कांगड़ा पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट से लेकर कांगड़ा में सभा स्थल तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।

कांगड़ा से होकर जाता है सत्ता का रास्ता

कांगड़ा से होकर जाता है सत्ता का रास्ता

भाजपा ने आने वाले चुनावों के लिये अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कांगड़ा से ही करने के लिये सोची समझी रणनिति अपनाई है। कांगड़ा में पिछले चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा था। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में 15 विधानसभा चुनाव क्षेत्र है। शिमला की सत्ता का रास्ता कांगड़ा से होकर ही जाता है। लिहाजा भाजपा इस बार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। शिमला की सत्ता पर पहुंचने का रास्ता पार्टी ने कांगड़ा से होकर ही चुना है।

कांगड़ा में भाजपा की हुंकार रैली

कांगड़ा में भाजपा की हुंकार रैली

कांगड़ा में यहां हुंकार रैली के लिये पुलिस ने भी रैली स्थल से लेकर आसपास के क्षेत्रों में खासे बंदोबस्त किए हैं। एसपी कांगड़ा रमेश छाजटा ने कहा कि सुरक्षा के हिसाब से तैयारियां की जा रही हैं और सभी को फॉलो किया जा रहा है। एयरपोर्ट से रैली स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। पूरे क्षेत्र को 4 सेक्टरों में बांटा गया है। रैली के दृष्टिगत ट्रैफिक प्लान को तैयार किया गया है। कुछ रूट्स की प्लानिंग भी की गई है। वहीं पूरे सभा स्थल को सुरक्षित करने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। रैली स्थल तक किसी भी बड़ी गाड़ी को आने नहीं दिया जा रहा है।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

एसपी के मुताबिक टांडा मैडीकल कालेज की तरफ जाने वाले रोड को पूरी तरह से खुला रखा जाएगा। वी.वी.आई.पी. मूवमैंट के चलते पुलिस मुस्तैद है। लोगों को कोई दिक्कत न हो, इसके भी बंदोबस्त किए गए हैं। एस.पी. ने लोगों से अपील की है कि वे शहर में गाड़ियां लेकर न आएं। उन्होंने कहा कि रैली में आने वाले लोगों को 15 मिनट से आधे घंटे तक की दूरी भी तय करनी पड़ सकती है। पुलिस कितनी तादाद में तैनात की जाएगी, इसका सुरक्षा की दृष्टि से खुलासा नहीं किया जाएगा लेकिन चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी।

पुलिस के साथ सुरक्षा में लगी आईबी

पुलिस के साथ सुरक्षा में लगी आईबी

एस.पी. रमेश छाजटा, ए.एस.पी. विजय सकलानी व डी.एस.पी. सुरेन्द्र शर्मा सहित पुलिस की टीम ने रैली स्थल का जायजा लिया। स्टेज से लेकर सिटिंग प्लान और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गग्गल एयरपोर्ट से रैली स्थल तक आईबी की मूवमेंट के दृष्टिगत पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कुछ स्थानीय रूट्स में परिवर्तन भी किया गया है। किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी न हो, इसके लिए भी प्लान तैयार किया गया है। पुलिस ने लोगों से भी सहयोग मांगा है और कहा है कि वे अपनी गाड़ियां लेकर रैली स्थल तक न आएं और ज्यादा से ज्यादा पैदल चलकर रैली स्थल तक आएं।

नड्डा ने कहा, रैली कांग्रेस के पतन की वजह बनेगी

नड्डा ने कहा, रैली कांग्रेस के पतन की वजह बनेगी

भाजपा की हुंकार रैली को रैली में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि भाजपा की युवा हुंकार रैली कांग्रेस सरकार के पतन का कारण बनेगी। युवा हुंकार रैली स्थल पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं व जनता के लिए हर्ष का विषय है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश के लोगों से रू-ब-रू हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के युवाओं का जो शोषण किया है उससे स्पष्ट है कि आने वाले चुनावों में प्रदेश का युवा भाजपा का समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में युवाओं के साथ कांग्रेस सरकार छल-कपट करती रही और चुनावों से पहले भत्ता देने की घोषणा कर मात्र इतिश्री कर ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा सरकार से जवाब मांग रहा है कि सरकार ने जो वायदे विधानसभा चुनावों में किए थे, वह कहां हैं? उन्होंने कहा कि 22 सितम्बर का दिन प्रदेश के इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा, जिसमें प्रदेश के युवाओं की ताकत देखने का मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+