देवदूत बनी वायु सेना ने पिछले 72 घंटों में 1000 से अधिक लोगों को बचाया, कांगड़ा से 220 लोगों को किया रेस्क्यू
Indian Air Force Rescue Operation Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए भारतीय वायुसेना देवदूत का रूप लिया हुआ है। सेना ने देवदूत बनकर लोगों की जान बचा रहे हैं। भारी बारिश और भूस्खलन में फंसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा रहे हैं।
Recommended Video
भारतीय वायुसेना ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से आज 220 से अधिक लोगों को सफलतापूर्वक बचाया है। पश्चिमी वायु कमान के हेलीकॉप्टरों द्वारा ऑपरेशन फिलहाल पूरा कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि पिछले 72 घंटों में एक हजार से अधिक लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से बचाया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई करने के लिए तैयार है।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही मची हुई है। चारों तरफ हाहाकार मच गया है। इस आफत में अब तक 71 लोगों से अधिक की मौत हो गई है। इस बीच शिमला के समर हिल में भूस्खलन से शिव मंदिर भी ढह गया। शिव मंदिर ढहने से कई लोगों की मौत हो गई।
इस घटना में एकमात्र व्यक्ति राम सिंह बच गए। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई के साथ अपनी जुबानी शेयर की है। उन्होंने कहा कि मैं मंदिर के पास एक घर में सो रहा था। जैसे ही मैं उठा, अचानक ज़ोर की आवाज़ आई और उसके ठीक बाद मेरे ऊपर कुछ गिरा और मैं मलबे के नीचे दब गया था।
मैंने मदद के लिए चिल्लाया और लोग मुझे बचाने के लिए आए। किसी तरह मेरी जान बच गई। यह बहुत ही डरावना था। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन मैं किसी तरह बच निकला। उन्होंने कहा कि हमारे पास जो पैसा था वह घटना के दौरान नष्ट हो गया।
यह भी पढ़ें- CM भूपेश बघेल ने हिमाचल के CM सुखविंदर सिंह लगाया फोन, आपदा पर मदद के लिया बढ़ाया हाथ












Click it and Unblock the Notifications