हिमाचल की जेल से फरार हुआ कैदी सर्च ऑपरेशन में जंगल में पकड़ाया

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिमला के पास आदर्श कांडा जेल से तीन दिन पहले कांडा जेल से फरार हुए तीन खूंखार नेपाली कैदियों में से एक को पकड़ने में पुलिस के हाथ कामयाबी लगी है। पुलिस की टीम ने इसे सोलन में सायरी के जंगलों से पकड़ा है। पकड़े गए कैदी का नाम प्रेम बहादुर है। शिमला की एसपी सौम्या सांबसिवन और उनकी टीम ने दो कैदियों की तलाश में सुबाथु के आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ था। तभी उन्हें एक कैदी को पकड़ने में सफलता हासिल हुई। एक कैदी को पकड़ने के बाद टीम को उम्मीद है कि अन्य दोनों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। इसकी पुष्टि एसपी सोलन मोहित चावला ने की।

Absconding prisoner from Himachal jail caught from forest

तीनों नेपाली बलात्कार, हत्या के अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार हुए थे और उन पर कुल्लू, शिमला और किन्नौर की अदालतों में केस चल रहा है। कांडा जेल में बैरक-4 में रखे गए थे। तीनों कैदियों के सुबह सवा चार बजे फरार होने का चला पता। इस मामले में लापारवाही बरतने पर जेल प्रशासन ने दो संतरियों को सस्पेंड कर दिया है। महानिदेशक कारागार ने सारे मामले में जांच के दिए आदेश दिये हैं।

तीनों फरार कैदी नेपाली मूल के लीलाधर उम्र 22 वर्ष, प्रताप सिंह उम्र 27 साल और तीसरा फरार कैदी प्रेम बहादुर उम्र 22 साल लीलाधर है। लीलाधर पर मर्डर का मामला चल रहा है। प्रताप सिंह पर नाबालिग से रेप करने और प्रेम बहादुर पर रामपुर थाने में रेप का केस दर्ज है।

ओल्ड बस सटैंड से भी भाग गया था मर्डर का दोषी
कांडा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा एक कैदी बीते 12 नवंबर को फरार हो गया था। शिमला के ओल्ड बस स्टैंड के पास से यह कैदी पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। कृष्णा नगर के दर्शन कुमार मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रहा है। उसे बाद में पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया था। दर्शन कुमार उर्फ बंटी जेल से मालरोड और समरहिल मोबाइल कैंटीन में बेकरी की सप्लाई देने आया था। इस दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया थ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+