खालिस्तान समर्थन में पोस्ट करने वाले आप नेता पार्टी से निष्कासित, भाजपा ने कहा- राष्ट्र विरोधी एजेंडा बेनकाब

शिमला, 2 मई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी एक नये विवाद में फंस गई है। आम आदमी पार्टी के हिमाचल के सोशल मिडिया प्रभारी हरप्रीत सिंह बेदी ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर खालिस्तान के समर्थन में पोस्ट किये थे। वह अब पार्टी के लिये मुसीबत बन गये हैं। इस मामले में पार्टी पर भाजपा के हमलावर होते ही आप नेता ने अपने सभी पोस्ट हटा दिये और ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया। आप ने हरप्रीत सिंह बेदी को पार्टी से निकाल दिया है।

Aap leader expelled from party after tweets in support of Khalistan

प्रदेश में आप के आधिकारिक हैंडल ने ट्वीट किया कि बेदी के ट्वीट में व्यक्त विचार पार्टी की विचारधारा के खिलाफ हैं, जो पार्टी की राय का प्रतिनिधित्व नहीं करते। ट्वीट में कहा गया है कि आप हमारे महान राष्ट्र की एकता और अखंडता में दृढ़ता से विश्वास करती है और हमारे देश के खिलाफ कुछ भी लिखने वाले को बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी उन्हें बर्खास्त करती है और उनके खिलाफ जांच करेगी। आप के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने निष्कासन की पुष्टि की है। अब भाजपा नेताओं ने आप की मंशा पर सवाल उठाये है।

Aap leader expelled from party after tweets in support of Khalistan

भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा ने बताया कि आम आदमी पार्टी का राष्ट्र विरोधी एजेंडा एक बार फिर बेनकाब हो गया है। खालिस्तानियों के साथ आम आदमी पार्टी की नजदीकियां जगजाहिर हैं। पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आई है, देश विरोधी ताकतों ने देश के खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी है। पंजाब के बाद अब इसका असर हिमाचल में भी दिखने लगा है। हिमाचल आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी हरप्रीत सिंह बेदी खुद खालिस्तानियों का पक्ष ले रहे हैं। वे ट्वीट के जरिए अलग मुद्रा और अलग राष्ट्र की मांग कर रहे हैं। आप के हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख के ट्वीट ने साबित कर दिया है कि अरविंद केजरीवाल खालिस्तानियों से जुड़े हुए हैं।

Aap leader expelled from party after tweets in support of Khalistan

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय एजेंडा देश और हमारे राज्य के लिए अस्वीकार्य है, वीरभूमि हिमाचल के देशभक्त नागरिक देश के विभाजन की बात करने वालों को करारा जवाब देंगे। भाजपा नेता ने कहा कि क्या अरविंद केजरीवाल को खालिस्तान नेताओं ने इस तरह के आंदोलन के लिए फंड दिया है, उनकी पार्टी के लोगों को इस पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। ऐसा लगता है कि आम आदमी पार्टी राज्य में अराजकता फैलाना चाहती है, उनकी राजनीतिक पार्टी किसी अन्य आतंकवादी संगठन की तरह काम करती दिख रही है। यह इस बात का सबूत है कि आप सांप्रदायिक दंगों को बढ़ावा दे रही है और देश में तोड़-फोड़ कर रही है। भाजपा किसी भी ऐसे आंदोलन को बर्दाश्त नहीं करेगी जिससे देश की एकता को ठेस पहुंचे।

उन्होंने कहा कि हम आप नेताओं से पूछना चाहेंगे कि क्या केजरीवाल देवभूमि हिमाचल को खालिस्तानियों का गढ़ बनाना चाहते हैं? केजरीवाल को खालिस्तानियों से इतनी सहानुभूति क्यों है? आम आदमी पार्टी में खालिस्तानी समर्थकों को क्यों बढ़ावा दिया जा रहा है? क्या कुमार विश्वास ने खालिस्तानियों द्वारा समर्थित होने के केजरीवाल के दावों को स्वीकार किया था? क्या केजरीवाल हिमाचल को खालिस्तानियों के कब्जे में लेना चाहते हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+