ताश के पत्तों की तरह ढह गई 7 मंजिला इमारत, VIDEO देख लोगों के खड़े हो गए रौंगटे
शिमला, सितंबर 30: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कच्ची घाटी इलाके में एक सात मंजिला बिल्डिंग अचानक भर भराकर गिर गई। हालांकि इमारत को गिरने से ठीक पहले पूरी तरह से खाली करा लिया गया थाबिल्डिंग के गिरने का एक वीडियो वायरल रहा है। भवन के मलबे से पहाड़ी के निचली तरफ बना दो मंजिला भवन और एक मकान भी मलबे में तबदील हो गया। इस हादसे में किसी जान-माल का का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

भूस्खलन के चलते गिरी बिल्डिंग
शिमला शहर में बारिश ने फिर से कहर बरपाया है। बारिश के बाद भूस्खलन के चलते यहां बना सात मंजिला भवन गुरुवार शाम भरभराकर गिर गया। भवन के मलबे से पहाड़ी के निचली तरफ बना दो मंजिला भवन और एक मकान भी मलबे में तबदील हो गया। इस भवन के गिरने से इसकी पिछली तरफ बने एक होटल समेत दो और बहुमंजिला भवनों को खतरा पैदा हो गया है। पहाड़ी पर निचली ओर स्थित कई भवनों और मकानों में भी दरारें आ गई हैं।
Recommended Video

पहले ही खाली करवा ली गई थी आसपास की बिल्डिंग्स
लगभग 2:30 बजे नगर निगम के डिप्टी मेयर शैलेंद्र चौहान निगम के वास्तुकार देवेंद्र मिस्टा, जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। होमगार्ड से लेकर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को भी मौके पर तैनात कर दिए थे। इसके साथ ही लोगों को हिदायत दिया कि घरों में रखे बहुमूल्य सामान को निकलने के लिए कह दिया था । शाम छह बजे बहुंमंजिला भवन धराशयी हो गया।
देखें वीडियो
स्थानीय लोगों के अनुसार करीब दो हफ्ते पहले ही भवन की नींव से मलबा खिसकने लगा था। आसपास के कई और मकानों में भी दरारें देखी गई थीं। सात मंजिला भवन पहले टेढ़ा होकर साथ लगते एक और भवन पर टिक गया। फिर शाम पांच बजकर 40 मिनट पर यह दूसरे भवन की रेलिंग और छज्जे तोड़ते हुए ढह गया। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। यदि कोई मानवीय गलती पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications