हिमाचल में बारिश से हुईं अबतक 35 मौतें, 1 हजार करोड़ का नुकसान

शिमला। हिमाचल में इस बार बरसात के दौरान भारी बारिश की वजह से बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस बार प्रदेश में भारी बरसात की वजह से 35 लोग मारे जा चुके हैं व प्रदेश का 1070.47 करोड़ का नुकसान हुआ है। हालांकि अभी भी बरसात का कहर जारी है। लिहाजा यह आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है।

35 people died in himachal due to rain in this season

विधानसभा के मानसून सत्र की समाप्ति से पहले सदन को प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विधायक बिक्रम सिंह के लिखित प्रश्न के उत्तर में बताया कि बरसात की वजह से 232 पशुओं के पानी में बहने से मौत हो गई और 1613 मकान गिरे हैं। अकेले प्रदेश के जिला कांगड़ा में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इस जिले में दो लोगों और 78 पशुओं की मौत हुई है, जबकि 466 मकान गिरे हैं। वहीं मंडी में 5 लोगों की मौत 56 पशु मरे और 171 मकान ध्वस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, शिमला में दो-दो लोगों की मौत हुई, जबकि कुल्लू, ऊना में तीन-तीन सोलन में 10, मंडी में पांच लोगों की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+