हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में 26 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

कांगड़ा जिले की विधानसभा सीटों पर कद्दावरों ने अपना नामांकन भर दिया है जिससे अब प्रचार में और भी तेजी आ गई है। जनता अपने नेता को चुनने से पहले उनके वादों को सुनना चाहेगी।

शिमला। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा सीपी वर्मा ने जानकारी दी है कि विधानसभा चुनाव-2017 के लिए नामांकन के पांचवें दिन शुक्रवार को कांगड़ा जिला के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में कुल 26 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर किशन कपूर ने और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर रविन्द्र राणा, पंकज कुमार और कमल कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

26 nominations filed in Kangra of Himachal Pradesh

ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर संजय रत्न, निर्दलीय के तौर पर विजेंदर कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जसवां परागपुर से अमित कुमार ने निर्दलीय प्रत्याक्षी के तौर पर नामांकन भरा है। देहरा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रविन्द्र सिंह ने और निर्दलीय प्रत्याक्षी के तौर पर होशियार सिंह, सुदेश कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जयसिंहपुर विधानसभा से नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में क्षेत्र से रविन्द्र धीमान ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। उनके कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर सरूप कुमार ने नामांकन दाखिल किया है।

26 nominations filed in Kangra of Himachal Pradesh

बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र से किशोरी लाल ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से वैनी प्रसाद और कपूर चंद चौधरी ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर नामांकन पत्र दाखिल किया है। सुलह विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर विपिन परमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अरुण कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से लोक गठबंधन पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर कर्नल कुलदीप सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इन्दौरा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर रीता देवी और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लक्ष्मण दास ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राकेश पठानिया ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से राकेश कुमार ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया है। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से सुजान सिंह पठानिया ने कॉग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। इसके अतिरिक्त फतेहपुर विधान सभा क्षेत्र से डॉ. अशोक सोयल और डॉ. राजन सुशांत ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर तो ओम प्रकाश ने बहुजन समाज पार्टी से नामांकन पत्र दाखिल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+