PM Modi का ऐलान, हाथरस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को मिलेंगे 2-2 लाख, घायलों को मिलेंगे 50 हजार
Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सत्संग के दौरान हुए हादसे में मंगलवार दोपहर में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीएम मोदी द्वारा भी हादसे पर दुख जताया गया।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फोन करके घटना के बारे में जानकारी ली। साथ ही पीएम मोदी द्वारा हादसे में मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए देने का ऐलान किया गया।

इसके अलावा इस हादसे में घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपए देने का भी ऐलान किया गया। वहीं प्रधानमंत्री से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भी इस हादसे में मरने वालों को 2-2 लाख रुपये मृतकों के परिवार को देने का ऐलान किया है।
ट्वीट कर पीएम ने जताया दुख
मामले की जानकारी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हादसे लेकर दुख जताते हुए सोशल साइट एक्स पर लिखा गया कि "उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुखद हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से बात की।
यूपी सरकार सभी पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटी हुई है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने इसमें अपने प्रियजनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"
ये है पूरा मामला
दरअसल, यूपी के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के रतीभानपुर गांव में नारायण साकार विश्व हरि भोले बाबा का एक सत्संग चल रहा था। सत्संग में शामिल होने के लिए भारी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे पहुंचे थे।
मंगलवार को दोहपर में सत्संग का समापन होने के बाद सत्संग में शामिल होने के लिए पहुंचे लोग वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वहां भगदड़ मच गई। भगदड़ मचने के बाद वहां मौजूद लोग भाग नहीं पाए। जो जमीन पर गिरा वह उठ नहीं पाया।
भीड़ से बचने के लिए भाग रहे लोगों ने जमीन पर गिरे हुए महिलाओं और बच्चों को रौंद दिया। इस हादसे में सौ से ज़्यादा लोगों के मरने की खबर है। यह भी कहा जा रहा है कि हादसे में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications