Hathras stampede: कल जहां मची थी भगदड़, आज भारी बारिश के बीच वहां पहुंचे सीएम योगी, बड़ी कार्रवाई के संकेत

Hathras stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में मंगलवार दोपहर में सत्संग में भगदड़ बचने के चलते बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई। इस हादसे में घायल लोगों का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को हाथरस पहुंचे।

जिला अस्पताल में एडमिट घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उसके बाद सीएम सिकंदराराऊ में उस स्थान पर पहुंचे जहां बुधवार को भगदड़ के दौरान हादसा हुआ था।

hathras-stampede-cm-yogi-reached-the-place-where-there-was-a-stampede-yesterday-amidst-rain

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला सिकंदराराऊ पहुंचा इस दौरान कभी तेज तो कभी रिमझिम रिमझिम बरसात होने लगी। बरसात के दौरान भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल पर निरीक्षण किए बिना वापस नहीं लौटे।

Recommended Video

    कल जहां मची थी भगदड़, आज भारी बारिश के बीच वहां पहुंचे सीएम योगी, बड़ी कार्रवाई के संकेत

    सिकंदराराऊ पहुंचने के बाद सीएम योगी फुलरई मुगलगढी के मध्य जीटी रोड के पास पहुंचे। इसी स्‍थान पर मंगलवार को नारायण साकार विश्व हरि भोले बाबा द्वारा सत्संग का आयोजन किया गया था। इस दौरान भी रिमझिम बरसात हो रही थी।

    ऐसे में अधिकारियों को लगा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटनास्थल पर निरीक्षण किए बगैर वापस लौट सकते हैं। लेकिन कुछ देर रुकने के बाद बाद सीएम योगी कार से बाहर निकले। इस दौरान मुख्यमंत्री को बारिश से बचने के लिए सुरक्षाकर्मी छाता लेकर उनके पास पहुंच गए।

    उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों के साथ सत्संग स्थल का जायजा लेने के साथ ही अधिकारियों से हादसे के बारे में जानकारी लिए। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी नाराज हैं।

    ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि इस हादसे में अब तक 121 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या में अभी भी इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में इस मामले में प्रदेश सरकार द्वारा बड़ी कार्रवाई करने की बात भी कहीं जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+