Hathras : कार और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में कार-ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा शनिवार रात उस समय हुआ जब उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र में बाइपास पर एक कार (हुंडई आई10) टाटा 407 ट्रक से टकरा गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों कार सवारों को बचा लिया और उन्हें नजदीकी जिला अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जिले के आला अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
डीएसपी रूचि गुप्ता ने बताया कि कार पर दिल्ली का रजिस्ट्रेशन नंबर था। मृतक कार चालक की पहचान दिल्ली के अशोक बिहार निवासी चंद्रपाल उर्फ कालू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications