हाथरस जिला अदालत के जज और स्टाफ कोरोना पॉजिटिव, कामकाज ठप
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में शुक्रवार को जिला न्यायालय में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व वरिष्ठ सहायक कर्मी के कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके बाद कोर्ट में काम ठप कर दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट के साथ-साथ आसपास के सभी कोर्ट को सैनिटाइज कराया गया। जज के कोरोना पॉजिटिव होते ही न्यायालय परिसर में भी कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। कई लोगों की जांच की जा रही है। अगले कुछ दिनों तक कोर्ट में कामकाज बंद रहेगा। कोर्ट परिसर में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।

यूपी में पिछले 24 घंटों में 9695 नए मामले
उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 9695 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में अब तक कुल 6,06,646 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,97,479 सैम्पल की जांच की गई। प्रदेश में अब तक कुल 3,63,44,993 सैंपल की जांच की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,94,606 क्षेत्रों में 5,21,932 टीम दिवस के माध्यम से 3,18,96,749 घरों की 15,47,08,245 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। अब तक 69,68,387 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 11,97,401 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई हैं। इस प्रकार कुल 81,65,78 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का कोविड वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
4 जिलों में सभी ऑफिसों में 50 फीसदी उपस्थिति के आदेश
बता दें, कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने प्रदेश के 4 जिलों में सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों और ऑफिस में 50 फीसदी लोगों की उपस्थिति का आदेश दिया है। अब ऑफिस में 50 फीसदी लोग ही काम कर सकेंगे। योगी आदित्यनाथ ऑफिस की ओर से शुक्रवार की दोपहर में ट्वीट कर जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री ने कहा कि यह व्यवस्था बनाई जाए, जिसके तहत जनपद लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर नगर के सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों में एक दिन में 50 फीसदी कर्मी ही आएं। इस संबंध में रोस्टर बनाकर उसे लागू किया जाए। बता दें, यूपी में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। राजधानी लखनऊ और वाराणसी समेत प्रदेश के कई जिलों में हालात ज्यादा बिगड़ने की वजह से योगी सरकार ने यह फैसला लिया है।
-
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
UPSC पास करने वालों में 24 बिहार से, टॉप-20 में जगह बनाने वाले 5 छात्र कौन हैं? Success Story करेगी प्रेरित -
Iran Vs USA: ईरान के पलटवार से तबाह हुआ अमेरिका! खाली हुए मिसाइल गोदाम, रातों-रात 4 गुना हथियार बनाने का आदेश -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल -
UPSC इंटरव्यू में पूछा गया विराट कोहली से जुड़ा यह सवाल, आकांक्षा सिंह के जवाब ने पक्की कर दी 301वीं रैंक -
Israel Iran War के बीच आखिर भारत कैसे पहुंचा ईरान का युद्धपोत? तेहरान के ‘इमरजेंसी कॉल’ पर भारत ने दी मदद












Click it and Unblock the Notifications