हरियाणाः दोपहर को कमरे में मकान मालिक दोस्त के साथ आया और लड़की से किया गैंगरेप

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर जिले के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने 14 वर्षीय एक लड़की के साथ गैंगरेप करने वाले दो आरोपित सहित तीन युवकों को राउंड-अप किया है। आरोपितों की पहचान यमुनानगर के शाहरुख और रिजवान के रूप में हुई है। इन तीनों को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा। वारदात यमुनानगर सदर इलाके की है। कॉलोनी में पीड़िता का परिवार आरोपित मकान मालिक रिजवान की संपत्ति पर किराएदार के रूप में रह रहा था।

घर पर अकेली थी लड़की

घर पर अकेली थी लड़की

लड़की की मां की शिकायत के आधार पर शाहरुख और रिजवान के विरुद्ध यौन अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम और 376-डी ए की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया। पीड़िता की मां ने बताया कि वह और उसके पति एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करते हैं और किराये के घर पर रहते हैं, जो यमुनानगर की एक कॉलोनी में रिजवान का है। सोमवार को महिला की बेटी घर पर अकेली थी।

माता-पिता गए थे काम पर

माता-पिता गए थे काम पर

तभी दोपहर के दो बजे मकान मालिक रिजवान और शाहरुख घर में घुस गए और लड़की के साथ गैंगरेप किया। करीब 8 बजे जब माता-पिता घर लौटे तो देखा कि लड़की चुपचाप बैठी है। इसके बाद जब मां ने पूछा तो पीड़िता ने घटना के बारे में बताया। यमुनानगर महिला पुलिस एसएचओ सब-इंस्पेक्टर कुसुम बाला ने कहा कि आरोपित शाहरुख, रिजवान, मुस्तकीन को बुधवार को राउंड-अप किया गया है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तारी करने की कागजी कार्रवाई पूरी कर रहे हैं। उन्हें गुरुवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट के सामने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत लड़की के बयान दर्ज किए गए हैं और आगे की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+