पति की लाश कार में, पत्नी का शव रेलवे ट्रैक पर, दो घंटे के भीतर उजड़ गया परिवार

पानीपत। हादसे में पति रविंद्र की मौत की खबर सुनते ही मायके में पत्नी सुमन को सदमा लगा। उन्होंने घरवालों से कहा कि दो मिनट के लिए मुझे अकेले में शांति चाहिए और वह मायके से ससुराल जाने के लिए निकल गई। कुछ देर बाद सुमन की सिर कटी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली और एक रात में हंसता खेलता परिवार उजड़ गया। रविंद्र और सुमन के तीन नाबालिग बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रोहतक से घर लौटते समय पति की मौत

रोहतक से घर लौटते समय पति की मौत

शनिवार की देर रात सैमसंग कंपनी में स्टेट सेल्स मैनेजर रविंद्र कश्यप रोहतक से अपने घर गांधीनगर कॉलोनी लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रोड पर पशु को देखकर रविंद्र ने उसे बचाने की कोशिश की और गाड़ी को कच्चे रास्ते की तरफ मोड़ दिया। गति तेज होने की वजह से उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। हादसे में रविंद्र की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया।

रेलवे ट्रैक पर पत्नी की सिर कटी लाश

रेलवे ट्रैक पर पत्नी की सिर कटी लाश

रविवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर महिला की लाश मिली तो जीआरपी ने मॉडल टाउन थाने को सूचना दी। परिजनों ने शिनाख्त की तो मृतक रविंद्र की पत्नी सुमन निकली। हादसे में पति की मौत के दो घंटे के भीतर पत्नी सुमन की लाश मिलने से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। तीन नाबालिग बच्चों से उसके मां-बाप छिन गए।

सदमे में घर से निकली थी सुमन

सदमे में घर से निकली थी सुमन

परिजनों के मुताबिक, रविंद्र की मौत की खबर मिलते ही सुमन परेशान हो गई और वह मायके से निकलकर ससुराल की तरफ चली गई थी। पानीपत में गांधी कॉलोनी और मॉडल टाउन आसपास के इलाके हैं। परिजनों का कहना है कि सुमन खुदकुशी नहीं कर सकती, हो सकता है कि बदहवाशी में वह ट्रेन की चपेट में आ गई हो। पति-पत्नी की मौत के बाद तीन बेटों और रिश्तेदारों के आंसू थम नहीं रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+