कौन है गैंगस्टर कपिल सांगवान? जिसने लंदन में बैठकर ली नफे सिंह हत्याकांड की जिम्मेदारी, वजह भी बताई
Haryana INLD Leader Nafe Singh Rathi Murder: हरियाणा के बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की 25 फरवरी को अंधाधुंध फायरिंग करके मौत के घाट उतार दिया था। बदमाशों ने करीब 40 से 50 राउंड फायरिंग की, जिसमें मौके पर ही नफे सिंह राठी ने दम तोड़ दिया।
अब इस पूरे हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर कपिल सांगवान ने ली है। लंदन में रह रहे गैंगस्टर सांगवान ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि उसमें नफे सिंह राठी की हत्या क्यों करवाई?

कार पर गोलियां बरसा कर मार डाला
25 फरवरी को अपनी गाड़ी में सवार नफे सिंह राठी की हत्या झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में की गई थी। वारदात को अंजाम उस वक्त दिया गया था, जब INLD प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की कार एक नाके पर रूकी हुई थी। इतने में आई10 सवार अज्ञात बदमाशों ने उन पर उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई।
गैंगस्टर कपिल सांगवान ने लिखा-मैंने ही मरवाया
अब इस पूरे हत्याकांड के पीछे जो सबसे बड़ा चेहरा था, वो खुद सामने आ गया है। राठी की हत्या की जिम्मेदारी लंदन में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान ने बुधवार (28 फरवरी, 2024) को ली। सांगवान ने कहा कि मैंने ही नफे सिंह को जान से मरवाया है।
'मेरे जीजा और मेरे दोस्तों के मर्डर में...'
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में गैंगस्टर कपिल सांगवान ने लिखा- "जो इस सनडे को नफे सिंह राठी का मर्डर हुआ है। वो मैंने करवाया है। इसकी वजह नफे और गैंगस्टर मंजीत महल से गहरी दोस्ती है। नफे सिंह, मनजीत महल के भाई संजय के साथ प्रॉपर्टी कब्जा करने का काम करता था। जो मेरे दुश्मन से हाथ मिलाएगा उसका अंजाम यही होगा। मेरे जीजा और मेरे दोस्तों के मर्डर में इसने महल को सपोर्ट किया था। इनकी दोस्ती का मैं साथ में फोटो डाल रहा हूं।"
'लेकिन कोई कुछ नहीं बोल पाया...'
आगे लिखा कि "जो मेरे दुश्मनों को सपोर्ट करेगा मैं उसके दुश्मनों को सपोर्ट करूंगा और पूरी 50 गोलियां उसका इंतजार करेगी। नफे सिंह ने पावर में रहकर जितने लोगों की जमीन कब्जा की और हत्या की, वह पूरे बहादुरगढ़ को पता है, लेकिन कोई कुछ नहीं बोल पाया इसकी पावर की वजह से। अगर पुलिस मेरे जीजा और मेरे दोस्तों के मर्डर पर इतनी एक्टिव होती तो मुझे ये करने की जरूरत नहीं होती।"
जानिए कौन है गैंगस्टर कपिल सांगवान?
कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू अपराध की दुनिया का बड़ा नाम है। नजफगढ़ के नंदा एन्क्लेव का रहने वाला है। कपिल ने विकासपुरी से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद हरियाणा के गुरुग्राम में एमिटी यूनिवर्सिटी से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया। लेकिन अब वो एक अपराधी है। कुछ साल पहले पेरोल पर जेल से बाहर आने के बाद वो फरार हो गया था, फिलहाल वह इंग्लैंड में रहता है। उस पर दिल्ली में बीजेपी किसान मोर्चा के नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या का इल्जाम है। सांगवान फर्जी पासपोर्ट पर साल 2020 में ही भारत से भाग कर यूके पहुंच गया था। जहां से अब वो भारत में अपना नेटवर्क चलाकर हत्याओं को अंजाम दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications