Republic Day: हरियाणा के CM मनोहर लाल ने फहराया तिरंगा, इस बार भीड़ नहीं, लाइव प्रसारण

अंबाला। आज गणतंत्र दिवस के मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अंबाला जिले में तिरंगा फहरा रहे हैं। इसके लिए सुबह 10 बजे से अंबाला शहर पुलिस लाइन ग्राउंड में जिला स्तरीय कार्यक्रम शुरू हुआ। इस कार्यक्रम के लिए करीब 700 पुलिस जवान तैनात किए गए, जिनकी चप्पे-चप्पे पर निगरानी है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 67 पुलिस टुकड़ियों को खासतौर पर करनाल से बुलाया गया। वहीं, इलाके में ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई। अधिकारियों ने बताया कि, कार्यक्रम स्थल के आसपास आम जनता की आवाजाही नहीं होगी।

Watch video of Republic Day: Haryana CM Manohar Lal hoisted the tricolor, live broadcast on YouTube

डीसी ने कहा है कि, कोरोना महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केवल वैक्सीनेशन की दोनों डोज वाला प्रमाण पत्र दिखाने वालों को ही एंट्री दी जाएगी। बच्चों और उम्रदराज लोगों को एंट्री नहीं मिलेगी। सरकार ने कुछ दिनों पहले ही कह दिया ​था कि, वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के बिना कार्यक्रम में नो एंट्री रहेगी।

Watch video of Republic Day: Haryana CM Manohar Lal hoisted the tricolor, live broadcast on YouTube

वहीं, कोरोनामहामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते यूट्यूब पर कार्यक्रम का प्रसारण किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में भीड़ न हो, इसलिए यूट्यूब पर भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हो रहा है।

अंबाला के डीसी विक्रम सिंह ने एक यूटयूब लिंक https://youtu.be/BTrangbB9ss शेयर किया था, यहां आप गणतंत्र दिवस समारोह घर बैठे देख सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+