VIDEO: छोटे भाई की शादी में थिरकते दिखे हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, गुरुग्राम जा रही बारात
Digvijay Chautala Wedding: हरियाणा के उपमुख्यंत्री दुष्यंत चौटाला के 32 वर्षीय भाई दिग्विजय चौटाला आज रियल एस्टेट डेवलपर रमिंदर कौर और दीपकरण सिंह रंधावा की बेटी लगन रंधावा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

Digvijay chautala Wedding: जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला के बेटे और हरियाणा के उपमुख्यंत्री दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय चौटाला आज बारात लेकर गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए हैं। बारात में परिवार के कई सदस्य झूमते नजर आए। सबसे शानदार गेटअप में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला दिख रहे थे। वह अन्य बारातियों के साथ थिरकते नजर आ रहे थे। दुष्यंत चौटाला काले कोट में जबरदस्त जच रहे थे। बता दें कि दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय चौटाला की शादी लगन रंधावा संग हो रही है।
जानें कौन है चौटाला परिवार की होने वाली बहु लगन रंधावा
लगन रंधावा पंजाब के अमृतसर की रहने वाली हैं। तो वहीं, दिग्विजय चौटाला की तरह लगन रंधावा भी राजनीतिक परिवार से संबंध रखती हैं। लगन के दादा पंजाब सरकार में मंत्री रह चुके हैं और पिता का नाम दीरकरण सिंह रंधावा और मां का नाम रमिंदर कौर है।
यहां देखें VIDEO...
पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति को भेज गया निमंत्रण
अजय चौटाला ने मीडिया से बातचीत में बताया, 15 मार्च को उनके बेटे दिग्विजय चौटाला की शादी है। दिग्विजय की शादी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं के साथ सभी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को निमंत्रण दिया गया है।
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी भेजा गया है निमंत्रण
दिग्विजय चौटाला की शादी (Digvijay Chautala Wedding) कार्यक्रम में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के आने की उम्मीद लगाई जा रहा है। दरअसल, शादी समारोह में बॉलीवुड की कई हस्तियों को इनवाइट किया गया है, उनमें सलमान खान, संजय दत्त, रणदीप हुड्डा, कैलाश खेर, एपी ढिल्लों, गुरू रंधावा और हनी सिंह जैसे हस्ती शामिल हैं। इस शादी में कम से कम 4000 वीआईपी लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications