Vinesh Phogat: सरकारी नौकरी और जमीन को कहा 'ना', विनेश फोगाट ने चुना 4 करोड़ का 'कैश प्राइज'!
Vinesh Phogat: पहलवान और जींद की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने हरियाणा सरकार को अपनी पसंद बता दी है। विनेश फोगट ने सरकार द्वारा दिए गए तीन विकल्पों में से कैश प्राइज का चयन किया है।
दरअसल, उन्हें राज्य की खेल नीति के तहत 4 करोड़ रुपए, 'ग्रुप A' की सरकारी नौकरी या फिर HSVP (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) के तहत भूखंड में से किसी एक का चयन करने को कहा गया था। लगभग दो सप्ताह के विचार-विमर्श के बाद फोगाट ने कैश प्राइज को चुना।

विनेश फोगाट के परिवार के एक सदस्य ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि इस फैसले की जानकारी मंगलवार को राज्य के खेल विभाग को पत्र द्वारा दी गई। बता दें कि विनेश फोगाट इस समय जुलाना से विधायक हैं, सरकारी नौकरी के लिए पात्र नहीं मानी जा सकतीं, क्योंकि वह पहले से एक संवैधानिक पद पर हैं।
फोगाट के परिवार के एक सदस्य ने कहा, "नकद इनाम लेने का फैसला उन्होंने इसलिए लिया है,क्योंकि इससे उन्हें ज़रूरत के हिसाब से कहीं भी प्लॉट लेने की आज़ादी मिलेगी।" गौरतलब है कि 25 मार्च को हरियाणा सरकार की कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि फोगट को राज्य की खेल नीति के तहत ओलंपियन रजत पदक विजेता की श्रेणी में लाभ दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उस समय कहा था, "विनेश अब विधायक हैं, इसलिए हमने उनसे पूछने का निर्णय लिया कि वे कौन-सा लाभ लेना चाहती हैं।" हालांकि, हाल ही में विनेश फोगट को पेरिस ओलंपिक 2024 में भाग लेने से अयोग्य घोषित कर दिया गया था, जिस पर सीएम सैनी ने कहा था कि राज्य सरकार उनकी उपलब्धियों और सम्मान को कम नहीं होने देगी।
इतना ही नहीं, सीएम सैनी ने कहा कि ये तीन लाभ राज्य सरकार की खेल नीति के तहत रजत पदक विजेताओं के बराबर खिलाड़ियों को दिए जाते हैं। बता दें कि पिछले साल पेरिस ओलंपिक कुश्ती में विनेश फोगाट को अधिक वजह होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। फाइनल वाले दिन उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा था।
ये भी पढ़ें: 'वो हरियाणा की बेटी हैं', CM नायाब सिंह सैनी ने दिए 3 ऑप्शन, विनेश फोगाट चुनेंगी कौन सा सम्मान?












Click it and Unblock the Notifications