'कांग्रेस को एक वर्ग विशेष के वोट बैंक की ही चिंता', यमुनानगर में CM पुष्कर सिंह धामी ने यूं लिया आड़े हाथों
Lok Sabha Election 2024: अंबाला लोकसभा सीट से प्रत्याशी बन्तो कटारिया के पक्ष में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार 16 मई को हरियाणा के यमुनानगर पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया। सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस को सिर्फ एक परिवार और एक वर्ग विशेष के वोट बैंक की ही चिंता है।
अंबाला से भाजपा प्रत्याशी बन्तो कटारिया के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासकाल में आपातकाल लागू कर सारी सीमाएं लांघ दी थी। कांग्रेस को सिर्फ एक परिवार और एक वर्ग विशेष के वोट बैंक की ही चिंता है।

इतना ही नहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस चुनाव में हम सभी को भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाकर तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों और सनातन विरोधियों को सबक सिखाना है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस को सिर्फ एक वर्ग की चिंता है यही कारण है कि ये लोग राम मंदिर का विरोध करते हैं।
मंच से बोलते हुए सीएम धामी ने कहा कि ये (कांग्रेस)कश्मीर में धारा 370 का समर्थन करते हैं। इतना ही नहीं, सीएम धामी ने कहा कि इमरजेंसी इन्होंने लगाई...1984 में सिखों कत्लेआम किया...इसमें भी कांग्रेस का हाथ था। इस दौरान बोलते हुए सीएम धामी ने कहा कि युमनानगर की देवतुल्य जनता से बीजेपी को प्रचंड बहुमत देकर पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications