Lok Sabha Election 2024: यमुनानगर पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी, कहा- हरियाणा में फिर खिलने वाला है कमल
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार 16 मई को यमुनानगर पहुंचे। यहां सीएम धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ' पूरे हरियाणा में इस बार फिर से कमल खिलने वाला है, ऐतिहासिक जीत होने वाली है।'
चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूरे हरियाणा में PM मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोग मैदान में है। मैं आपका उत्साह देखकर यह कह सकता हूं कि अंबाला में 2014 और 2019 का रिकॉर्ड टूटने वाला है।

इतना ही नहीं, सीएम धामी ने मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे हरियाणा में इस बार फिर से कमल खिलने वाला है, ऐतिहासिक जीत होने वाली है। इससे पहले सीएम धामी ने चारधाम यात्रा को लेकर मीडिया से बातचीत की। सीएम धामी ने कहा कि सारी व्यवस्था है, पिछले वर्षों की तुलना में दोगुने यात्री पहुंच रहे हैं।
श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या हो जाने के कारण कुछ परेशानी हुई है लेकिन हमारा प्रयास है कि जल्दी से जल्दी उन्हें दूर कर लेंगे। यात्रियों के लिए सारी व्यवस्था है लेकिन उनसे अपील है कि बिना पंजीकरण के यात्रा शुरू न करें और नियमों का अवश्य पालन करें।












Click it and Unblock the Notifications