हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में बड़ा हादसा, पटरी पर दौड़ती मालगाड़ी पलटी, 50 कंटेनर अलग हुए
महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में रेवाड़ी-नारनौल रेल मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। यहां आज मिर्जापुर बाछौद के पास एक मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए। जिसके चलते रेलमार्ग बाधित हो गया। पता चलने पर रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। एक टेक्नीशियन ने बताया कि, वे रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने में जुटे हैं।

हालांकि, यह हादसा कैसे हुआ, इसकी अभी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटनास्थल की तस्वीरें सामने आई हैं। देखा जा सकता है कि, मालगाड़ी के डिब्बे रेलवे-ट्रैक से हटाए गए हैं। वहीं, रेलवे द्वारा घटना की जांच की जा रही है। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि, पटरी भी टूटी हुई है। हालांकि, यह हादसे की वजह से टूटी या पहले से ही टूटी हुई थी, यह पता नहीं चल पाया है।
उपरोक्त मालगाड़ी रेवाड़ी से जा रही थी कि ट्रैक से उतर कर पलट गई। मालगाड़ी में कुल 90 कंटेनर जुड़े बताए गए। जिनमें से हादसे की वजह से 50 पटरी से अलग हो गए। कई नीचे गिर गए और पटरी भी उखड़ गई।












Click it and Unblock the Notifications