Haryana IND MLA: हरियाणा चुनाव के 464 में से सिर्फ ये 3 निर्दलीय जीते, तीनों की जीत की इनसाइड स्टोरी
Haryana Independent MLA 2024: 15वीं हरियाणा विधानसभा के लिए चुनावी शोर थम गया है। 8 अक्टूबर को मतों गिनती हुई, जिसमें भाजपा, कांग्रेस और इनेलो पार्टी के अलावा 3 निर्दलीय भी जीते हैं। इनमें हिसार सीट से सावित्री जिंदल (Savitri Jindal Hisar), गनौर सीट से देवेंद्र कादियान (Devendra Kadyan Ganaur) और बहादुरगढ़ सीट से राजेश जून (Rajesh Joon Bahadurgarh) निर्दलीय विधायक बने हैं।
464 निर्दलीय उम्मीदवार थे मैदान में
हरियाणा विधानसभा 2024 के लिए सभी 90 सीटों पर कुल 1031 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। इनमें 930 पुरुष, 101 महिला व 464 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। देवेंद्र कादियान, सावित्री जिंदल भाजपा के बागी व राजेश जून कांग्रेस के बागी हैं। टिकट नहीं मिलने पर चुनाव मैदान में उतरे थे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 (Haryana Assembly Election Result 2024)
हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनी है। साल 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 48, कांग्रेस ने 37, इनेलो ने 2 व निर्दलीय ने तीन सीटें जीती हैं। जननायक जनता पार्टी आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया। एक भी सीट नहीं जीत सकी।
हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 46 सीटें हैं। हरियाणा भाजपा को बहुमत के आंकड़े से 2 सीटें ज्यादा मिली हैं। हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान हुआ, जिसमें 67.90 प्रतिशत वोट डाले गए। 8 अक्टूबरों को मतों की गिनती की गई।
तीनों निर्दलीय भाजपा के सम्पर्क में
हरियाणा चुनाव परिणाम 2024 के बाद खबर है कि तीनों निर्दलीय सावित्री जिंदल, देवेंद्र कादियान और राजेश जून भाजपा के सम्पर्क में हैं। भाजपा सरकार को समर्थन दे सकते हैं। हालांकि भाजपा ने अकेले अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

सावित्री जिंदल हिसार चुनाव परिणाम 2024 (Hisar Assembly Election Result 2024)
कुरुक्षेत्र से भाजपा विधायक नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला हैं। भाजपा की टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा और हिसार सीट पर कुल 49231 वोट हासिल कर 18941 वोटों से जीत दर्ज की। हिसार में कांग्रेस के रामनिवास रारा ने 30290, भाजपा के डॉ. कमल गुप्ता ने 17385, जेजेपी के रविंद्र रवि आहुजा ने 439 और इनेलो के श्याम लाल ने 536 वोट हासिल किए।

देवेंद्र कादियान गनौर चुनाव परिणाम 2024 (Ganaur Assembly Election Result 2024)
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में देवेंद्र कादियान ने गनौर सीट पर कुल 77248 वोट हासिल किए। कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 42039 वोट मिले और हार-जीत का अंतर 35209 वोट रहा। भाजपा के देवेंद्र कौशिक को कुल 17605, बसपा के नरसिंह को 686, जेजेपी के अनिल कुमार त्यागी को 343 वोट मिले।

राजेश जून बहादुरगढ़ चुनाव परिणाम 2024 (Bahadurgarh Assembly Election Result 2024)
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में निर्दलीय राजेश जून ने कुल 73191 वोट, भाजपा के दिनेश ने कुल 31192 वोट हासिल किए। इनमें हार-जीत का अंतर 41999 वोट रहा। कांग्रेस के राजेंद्र सिंह जून ने 28955, इनेलो की शीला नफे सिंह ने 17511, आम आदमी पार्टी के कुलदीप सिंह ने 966 वोट हासिल किए।












Click it and Unblock the Notifications