Sunita Duggal: हरियाणा चुनाव हारते ही IPS की पत्नी ने खोल दी 2 नेताओं की पोल, खुद ने भी क्रैक की थी UPSC
Sunita Duggal BJP Sirsa: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में हारने वाले कई प्रत्याशी अपनी हार का ठिकरा दूसरे नेताओं के सिर पर फोड़ रहे हैं। ऐसा ही सुनीता दुग्गल ने किया है, जिन्हें हरियाणा के सिरसा जिले की रतिया सीट पर 21442 वोटों से हार का मुंह देखना पड़ा है।
पति राजेश दुग्गल हैं आईपीएस
साल 2019 में सिरसा से भाजपा सांसद रह चुकीं सुनीता दुग्गल के पति राजेश दुग्गल IPS हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में टिकट कटने के कारण सुनीता दुग्गल ने एससी के लिए रिजर्व सीट से रतिया विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में किस्मत आजमाई थी।
यह भी पढ़ें- Haryana: कौन है हरियाणा का ये नया MLA, जो गले तक कर्ज में डूबा, 44 करोड़ रुपए उधार लेने के बाद लड़ा चुनाव

यह भी पढ़ें- Bhavya Bishnoi: हरियाणा में हारे भव्य बिश्नोई, पत्नी IAS परी बिश्नोई ने लिखा 'दिल को छू लेना वाला मैसेज'
रतिया विधानसभा चुनाव परिणाम 2024
5 अक्टूबर 2024 को रतिया सीट पर मतदान पर हुआ। 71.95% ने मतदाताओं ने वोट डाले। 8 अक्टूबर को हुइ मतगणना में रतिया से कांग्रेस उम्मीदवार जरनैल सिंह ने 86426 हासिल करते हुए भाजपा की सुनीता दुग्गल को 21442 वोटों से हरा दिया। सुनीता दुग्गल को 64984 वोट मिले।
यह भी पढ़ें- Gopal Kanda: हरियाणा चुनाव में हार से बौखलाए गोपाल कांडा, बोले-'अब सिरसा MLA दरी बिछाकर बैठेगा'

हार पर क्या बोलीं सुनीता दुग्गल?
मीडिया की खबरों के अनुसार सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने रतिया विधानसभा चुनाव 2024 में अपनी हार के लिए पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा और पूर्व सांसद अशोक तंवर को जिम्मेदार ठहराया है।
सुनीता दुग्गल ने कहा कि अशोक तंवर ने सिरसा लोकसभा चुनाव 2024 लड़ा था तो उन्होंने तंवर के लिए खूब चुनाव प्रचार किया था, लेकिन उसके बाद तंवर खुद उनके चुनाव में गायब हो गए।
सुनीता दुग्गल ने अशोक तंवर के अलावा पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा पर भी निशाना साधा और कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा के टिकट वितरण से पहले नापा ने उनके खिलाफ सरपंचों को एकजुट किया था। जिसका भी हार में असर पड़ा है।

सुनीता दुग्गल का जीवन परिचय
साल 2024 में सिरसा सीट से कांग्रेस की दलित नेता कुमारी शैलजाा जीतीं। इससे पहले साल 2019 से 2024 तक सुनीता दुग्गल सांसद रहीं।
सुनीता दुग्गल का जन्म 29 अप्रेल 1968 को रोहतक में जन्म हुआ। इनकी शादी हरियाणा कैडर के आईपीएस राजेश दुग्गल से हुई। सुनीता व राजेश दुग्गल के बच्चों का नाम नवशीन और नीवा दुग्गल है।
पति की तरह खुद सुनीता दुग्गल भी UPSC क्रैक कर चुकी हैं। भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की अधिकारी रहते हुए सुनीता ने आयकर विभाग में विभिन्न पदों पर 22 वर्षों तक काम किया।
2014 में भारतीय राजस्व सेवा से VRS लेकर राजनीति में आईं और रतिया से हरियाणा विधानसभा चुनाव 2014 लड़ा, लेकिन केवल 453 वोटों से हार गईं।












Click it and Unblock the Notifications