Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gopal Kanda: हरियाणा चुनाव में हार से बौखलाए गोपाल कांडा, बोले-'अब सिरसा MLA दरी बिछाकर बैठेगा'

Gopal Kanda Sirsa News: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सिरसा सीट से हारने के बाद गोपाल कांडा बौखला गए। गोपाल कांडा ने केवल अधिकारियों-कर्मचारियों को चेतावनी दे डाली बल्कि जीत दर्ज करने वाले गोकुल सेतिया तक पर निशाना साधा।

हरियाणा लोकहित पार्टी (हलोपा) अध्‍यक्ष गोपाल कांडा ने सिरसा के नए विधायक बने गोकुल सेतिया का नाम लिए बिना कहा कि सिरसा में जिसने चुनाव जीता है, तीन माह बाद वह दरी पर बैठेगा। जिस व्‍यक्ति की जो सोच होती है, वो वही करता है। एसपी और डीसी कार्यालय के आगे नए विधायक जल्‍द दरी बिछाकर धरना देंगे।

Gopal Kanda lost Sirsa seat

गोपाल कांडा ने यह भी कहा कि जिन दिन हरियाणा के नए मुख्‍यमंत्री शपथ लेंगे, उस दिन सिरसा में दिवाली मनाई जाएगी। सिरसा 2 दिवाली मनाने जा रहा है। चुनाव के दौरान जिन अधिकारियों व कर्मचारियों ने गड़बड़ी की, उन्‍हें बख्‍शा नहीं जाएगा।

सिरसा विधानसभा चुनाव 2024 में हरियाणा लो‍कहित पार्टी प्रत्‍याशी गोपाल कांडा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की लहर के नाम पर मतदाताओं को गुमराह किया गया। अब समय बताएगा कि कौन क्‍या करता है? उधर, गोपाल सेतिया का भी एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे भी अफसरों को सख्‍त लहजे में कुछ नजर आ रहे हैं।

बता दें कि साल 2019 में गोपाल कांडा सिर्फ 600 वोटों से जीत पाए थे। तब गोकुल सेतिया ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जोरदार टक्‍कर देते हुए दूसरे नंबर पर रहे थे। विधानसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले गोकुल सेतिया ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। गोपाल कांडा को एनेलो, बीएसपी के अलावा और भाजपा का भी समर्थन मिला।

सिरसा विधानसभा चुनाव परिणाम 2024

कांग्रेस के गोकुल सेतिया को 79020 वोट मिले। 7234 वोटों से जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर रहे गोपाल कांडा के खाते में 71786 वोट आए। वहीं, जेजेपी के पवन शेरपुरा को 1762 वोट मिले।

गोपाल कांडा, हलोपा उम्‍मीदवार
उम्र-56 साल
पत्‍नी-सरस्‍तवी देवी
करियर-पूर्व एयर होस्टेस गीतिका शर्मा ने आत्महत्या केस में नाम आया। मंत्री पद गंवाना पड़ा।

गोकुल सेतिया, कांग्रेस उम्‍मीदवार
उम्र-36 साल
शिक्षा-स्‍नातक
करियर-लक्ष्‍मण दास अरोड़ा के नाती हैं। माता सुनीता भी चुनाव लड़ चुकी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+