हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज का आरोप- 'नूंह हिंसा के पीछे कांग्रेस का हाथ'

हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा को लेकर सियासत जारी है। इस बीच राज्य के गृहमंत्री अनिल विज ने विपक्षी दल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पूरी घटना में कांग्रेस का हाथ है। हरियाणा पुलिस के साथ केंद्रीय एजेंसी भी मामले की जांच कर रही।

मीडिया से बात करते हुए विज ने कहा कि मामले में बहुत से लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो ऐसा लगा कि इसमें कांग्रेस का हाथ है। गिरफ्तार लोगों में भी कई का संबंध कांग्रेस से है। वहीं कांग्रेस के विधायक मामन खान को पुलिस ने नोटिस भी भेजा है। उनका भी हाथ इस घटना में होने का शक है।

 Anil Vij

उन्होंने ये भी दावा किया गया कि खान को 28, 29 और 30 जुलाई को उस इलाके में देखा गया, जहां हिंसा भड़की थी। ऐसे में उन पर शक की सुई जाती है। राज्य की पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है।

गृहमंत्री के मुताबिक इस घटना में पाकिस्तान का हाथ होने का भी एंगल सामने आया है। इस वजह से राज्य पुलिस के साथ केंद्रीय एजेंसियां भी इस पर काम कर रही हैं। उनको जो जानकारी मिलेगी, वो पुलिस के साथ साझा की जाएंगी।

विज के मुताबिक इस मामले में 510 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 130 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हुई हैं। आरोपियों से पूछताछ करके हिंसा में शामिल अन्य लोगों को पता लगाया जा रहा। इस मामले में किसी भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा।

कल होगी विधायक से पूछताछ
हरियाणा पुलिस ने कल यानी 31 अगस्त को कांग्रेस विधायक मामन खान को पूछताछ के लिए बुलाया है। आरोप है कि उन्होंने एक विवादित वीडियो जारी किया था। जिसमें नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपी मोनू मानेसर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई। बीजेपी और कई संगठन विधायक पर लगातार निशाना साध रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+