हरियाणा: सिंघु बॉर्डर पर एक और किसान की जान गई, 4 माह से धरने का हिस्सा थे राजेंद्र
सोनीपत, अप्रैल 12: केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में महीनों से धरना दे रहे किसानों में से फिर एक किसान की जान चली गई। यहां सिंघु बॉर्डर के धरनास्थल पर सोनीपत जिले के गांव बीचपड़ी निवासी राजेंद्र को दिल का दौरा पड़ा। जिससे उनकी मौत हो गई। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि, राजेंद्र चार महीने से धरने का हिस्सा थे। 10 दिन पहले परिचित की मौत होने के बाद वह कल ही धरने पर वापस लौटे थे।
Recommended Video

धरना दे रहे किसानों का कहना है कि, इस तरह किसानों की अकाल मौत के लिए सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने मांग की कि, सरकार अपनी हठधर्मिता को छोड़ तीनों कृषि कानूनों को वापस ले। एक वृद्ध रोते बोले कि, सरकार आखिर कब तक यूं ही अन्नदाता की बलि लेती रहेगी। वहीं, डॉक्टर ने बताया कि, राजेंद्र के हृदय की गति रुक गई थी और उनकी मौत हो गई।

राजेंद्र के शव को उनके पैतृक गांव बिचपड़ी ले जाया गया। जहां स्थानीय लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications