पंचकूला के बाद अब भिवानी में खुलेगा सोलर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन
भिवानी। हरियाणा के भिावानी में व्हीकल चार्जिंग स्टेशन शुरू हो रहे हैं। 16 फरवरी से इसकी शुरुआत हो रही है। 13 किलोमीटर स्टोन हांसी तोशाम रोड स्टेट हाईवे 12 पर पपोसा के बस स्टैंड पर चार्जिंग स्टेशन खोला जा रहा है। पूरे फरवरी माह तक यहां फ्री चार्जिंग की जाएगी। एक यूनिट पर औसतन 10 से 12 रुपये खर्च आएगा। इंडियन ऑयल का यह किसान सेवा केंद्र पहला होगा जो सौर ऊर्जा से वाहनों की चार्जिंग करेगा। इस चार्जिंग स्टेशन के संचालक उद्योगपति जसवंत गोयल ने बताया कि सोलर पावर से चलाने के लिए मोटर व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का शुभारम्भ 16 फरवरी मंगलवार को स्टेट हाईवे नंबर 12 पर शुरू होगा। उन्होंने दावा कि यह देश का सबसे पहला सोलर से चलने वाला इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन किसान सेवा केंद्र होगा।

आए दिन पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ रहे हैं जिसके कारण आम आदमी परेशान है। इलेक्ट्रिक स्कूटर पर सरकार ने पहले से ही रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस, रोड टैक्स, हेलमेट नही पहने की पूरी छूट दे रखी है। विदेशी कंपनियों ने भी भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहन बनाने शुरू कर दिये हैं। भारत सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों के क्रय में वृद्धि के लिए प्रयास कर रही है। इसलिए सरकार ने किसान सेवा केंद्र को भी इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए लाइसेंस देने शुरू कर दिए हैं। हरियाणा सरकार चार्जिंग स्टेशनों को सस्ते रेट पर बिजली उपलब्ध करवा रही है तथा दिल्ली सरकार ने दिल्ली को प्रदूषण मुक्त दिल्ली बनाने के लिए बिजली से चलने वाले वाहनों पर तीन लाख तक सब्सिडी की घोषणा की है ।
पंचकूला में भी शुरू हो चुका है ये स्टेशन
हरियाणा के पंचकूला में पहला 'इलैक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन' शुरू हो चुका है। 4 जनवरी 2021 से पंचकूला में इलैक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन(Electric Vehicle Charging station) खुला। ये हरियाणा का पहला इलैक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन है, जिसका उद्घाटन केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव श्री तरूण कपूर ने किया था।












Click it and Unblock the Notifications