हरियाणा में स्कूल बस दुर्घटना में बच्चों की हुई मौत, घटना पर जताया दुख, घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में गुरुवार सुबह एक स्कूल बस के पेड़ से टकराकर पलट जाने से छह बच्चों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि माना जा रहा है कि ड्राइवर नशे में था। इस हादसे पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस घटना पर दुख व्रूक्त किया है।

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा ''कनीना में एक स्कूल बस दुर्घटना के बारे में दुखद खबर प्राप्त हुई है। जिसमें कुछ बच्चों की असामयिक मृत्यु हो गई है और कुछ घायल हो गए हैं। मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।''
बता दें इस दर्दनाक दुर्घटना के कुछ घंटों बाद, दुर्घटनास्थल पर बच्चों के स्कूल बैग और बोतलें बिखरी हुई देखी गईं, जो उस दिन एक अकथनीय त्रासदी के अवशेष थे जब बच्चों को ईद के त्योहार के लिए घर पर होना चाहिए था।
जिला प्रशासन के अनुसार, 12 घायल छात्रों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो अन्य, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, को रोहतक के एक अस्पताल में ले जाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications