टिड्डियों का हमला: राजस्थान-पंजाब से लगते हरियाणा के 7 जिलों में अलर्ट, डीसी नोडल अधिकारी नियुक्त

चंडीगढ़/दिल्ली। पाकिस्तान की तरफ से आईं करोड़ों टिड्डियां उत्तर-मध्य भारत के कई राज्यों में फसलें चट करने पहुंच गई हैं। यूपी मध्य प्रदेश में टिड्डियों के दल राजस्थान के रास्ते पहुंचे। यहीं से होते हुए हरियाणा के जिलों में पर भी खतरा मंडरा रहा है। जिसके चलते राजस्थान व पंजाब से लगते हरियाणा के 7 जिलों में राज्य सरकार ने अलर्ट जारी किया है। महेंद्रगढ़, भिवानी, रेवाड़ी, हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी व सिरसा के डीसी को सभी तैयारियां करने के आदेश दिए हैं। डीसी नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। डीसी को नियमित रूप से मुख्यालय के संपर्क में रहने को कहा गया है। साथ ही कीटनाशक दवाओं का भंडारण किया जा रहा है।

Recommended Video

    Locust Attack: Maharashtra से Uttar Pradesh तक टिड्डियों का आतंक, Punjab में अलर्ट | वनइंडिया हिंदी
    9 राज्यों तक फैला टिड्डी दल का खतरा

    9 राज्यों तक फैला टिड्डी दल का खतरा

    ज्ञातव्य है कि, केंद्र सरकार के टिड्डी चेतावनी संगठन (एलडब्ल्यूओ) ने कहा है कि टिड्डियां आने वाले महीनों में किसानों के लिए बड़ी समस्या बन जाएंगी। ऐसे में मानसून से पहले खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। अन्यथा यहां खरीफ की फसलों पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। अब तक देश के 9 राज्यों तक टिड्डियों का खतरा फैल गया है। इन राज्यों में राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, हरियाणा, और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य शामिल हैं।

    इतनी फसल को चट कर चुकीं टिड्डियां

    इतनी फसल को चट कर चुकीं टिड्डियां

    करोड़ों की संख्या में उड़ रहीं टिड्डियां राजस्थान, गुजरात, मप्र और महाराष्ट्र में 303 जगहों पर 47 हजार 308 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा चुकी हैं। राजस्थान के कृषि विभाग ने टिड्डियों को नियंत्रित करने के लिए ड्रोन से कीटनाशकों का छिड़काव कराया है। 89 फायर ब्रिगेड भी अलर्ट पर रखी गई हैं। वहीं, अब यूपी और हरियाणा के किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।

    हरियाणा के मंत्री बोले— हम अच्छे से निपटेंगे

    हरियाणा के मंत्री बोले— हम अच्छे से निपटेंगे

    टिड्डियों के हरियाणा में फसलें चट करने के सवाल पर कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने बड़बोला जवाब दिया। जयप्रकाश ने कहा कि, चिंता की बात नहीं है, राज्य सरकार अच्छे से निपट लेगी। जयप्रकाश का कहना है कि पाक से राजस्थान में पहुंचा टिड्डी दल यदि हरियाणा में आया तो दवा छिड़क कर मार दिया जाएगा। हमारा कृषि विभाग समाधान के लिए पूरी तरह तैयार है।

    दवा छिड़ककर मारेंगे, वो दोबारा नहीं उड़ पाएंगे

    दवा छिड़ककर मारेंगे, वो दोबारा नहीं उड़ पाएंगे

    कृषि मंत्री ने कहा कि, हरियाणा के जिस भी हिस्से में टिड्डी दल बैठेगा, प्रशासन उसको मार कर ही सोएगा। हम कुछ ऐसे निपटेंगे कि टिड्डे दोबारा नहीं उड़ पाएंगे। बकौल जयप्रकाश- 'हरियाणा प्रदेश के सभी कृषि वैज्ञानिकों व विभाग के अन्य कर्मचारियों को टिड्डी दल से निपटने के लिए अलर्ट कर दिया गया है।' दलाल ने यह बातें भिवानी में कहीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+