हरियाणा: रेवाड़ी में 13 स्कूलों के 103 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले, कक्षाएं शुरू होने के बाद बढ़ी मुसीबत
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार द्वारा स्कूल खोल देना बच्चों के लिए मुसीबत भरा कदम साबित हुआ है। यहां अकेले रेवाड़ी जिले में ही 13 स्कूलों के 103 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, कई स्कूलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। इससे बच्चों के माता-पिता की चिंता बढ़ गई हैं। ऐसे में जिला उपायुक्त ने सभी स्कूलों में सैपलिंग के आदेश दिए हैं। बता दें कि, कोरोना पॉजिटिव बच्चे 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं में पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही हैं कि केस बढ़ने के कारण फिर से स्कूल बंद की नौबत न आ जाए।
Recommended Video

संवाददाता ने बताया कि, इलाके में मंगलवार को यह रिपोर्ट सार्वजनिक हुई। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं, राज्य सरकार ने 2 नवंबर से ही स्कूलों में 9वीं से 10-12वीं तक की कक्षाएं लगाने की अनुमति दी थी। साथ ही निर्देश जारी किए गए थे कि, विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों को भी कोरोना टेस्ट कराना होगा। तभी से ही स्कूलों में बच्चों में संक्रमण मिलना शुरू हो गया। मंगलवार को राज्य के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंड के 42 में से 13 बच्चों के पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया।

एक साथ 19 विद्यार्थियों की कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंड को 2 सप्ताह के लिए बंद करने के आदेश जारी किये। इसके लिए विभाग की तरफ से मंगलवार देर शाम आदेश जारी कर दिए गए। स्कूल को सेनिटाइजर करने के भी निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने रिपोर्ट जुटानी शुरू की, तो पता लगा कि अभी तक 13 स्कूलों में कुल 103 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जिले में कुंड स्कूल के अलावा शहीद मेमोरियल स्कूल तुर्कीआवास के 50 में से 23 बच्चे पॉजिटिव मिले। राज्य के स्कूल में 11 मसानी में 8 पॉजिटिव मिले हैं। निजी स्कूलों में दिल्ली रोड स्थित आरपीएस में बच्चों के सैंपल लिए गए।












Click it and Unblock the Notifications