Ravi kumar dahiya silver Medal: ओलंपिक से चांदी लाया सोनीपत का लाल, झोली में पदक दिखाते हुए मां बोलीं..
सोनीपत 5 अगस्त: हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव नाहरी के रहने वाले भारतीय पहलवान रवि दहिया ओलंपिक में रजत पदक जीते हैं। टोक्यो ओलंपिक में आज उनकी रूस के पहलवान जोर उगुएव से कुश्ती हुई। उम्र में रवि से बड़े जोर उगुएव ने 7-4 से कुश्ती अपने नाम कर ली। हालांकि, 57 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती के फाइनल में हारने के बावजूद रवि दहिया रजत पदक के दावेदार बन गए। रजत पदक कब्जाते ही रवि दहिया के गांव में लोग उसके परिवारीजनों को बधाई देने पहुंच गए। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं खेल मंत्री ने भी उन्हें बधाइयां दीं।
Recommended Video

रवि कुमार दहिया को रजत, मां ने दिखाए मेडल
रवि कुमार दहिया की मां उर्मिला और दादी सावित्री, दादा, पिता राकेश एवं अन्य परिजनों ने कहा कि, बेटा मेडल लेकर ही लौटेगा। मां ने रवि के अब तक के जीते हुए मेडल दिखाते हुए कहा कि, ये मेरे लाल की मेहनत के फल हैं। वह अब सोना तो नहीं, लेकिन चांदी जरूर ल्याया। अब उसे खीर चूरमा खिलाएंगे। वह महीनों बाद घर लौटेगा।'
पड़ोसन ने बताया कि, रवि मां ने कई दिन से व्रत रखा हुआ है। उन्होंने अखंड ज्योत भी जलाई।

ओलंपिक मेडल जीतने वाले 5वें पहलवान बने
अब रवि दहिया कुश्ती में ओलंपिक पदक हासिल करने वाले हरियाणा के 5वें पहलवान बन गए हैं। उनसे पहले हरियाणा से सुशील कुमार ने बीजिंग ओलंपिक 2008 में कांस्य और लंदन ओलंपिक 2012 में रजत पदक जीता था। वहीं, लंदन ओलंपिक में ही योगेश्वर दत्त ने भी कांस्य जीता था। उनके अलावा 2016 के रियो ओलंपिक में साक्षी मलिक ने भी कांस्य पदक जीता था। साक्षी, योगेश्रर और सुशील से पहले व्यक्तिगत तौर पर ओलंपिक में केडी जाधव ने पदक जीता था। उनकी फाइट 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में हुई थी। जिसमें उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया था।

रूसी पहलवान से ऐसे हुई रवि की कुश्ती
रवि कुमार दहिया की आज शाम 4 बजे रूसी ओलंपिक समिति के पहलवान ज़ोर उगुएव से फ़ाइनल की बाउट हुई। जिसके पहले हाफ की शुरुआत में रवि को 2 अंक गंवाने पड़े। हालांकि, उन्होंने बराबरी की। फिर ज़ोर उगुएव पहले हाफ में 4-2 से आगे रहा। दूसरे हाफ में रवि ने 2 अंक लिए। वहीं, ज़ोर उगुएव ने 3 अंक बनाए। मुकाबला खत्म होने तक अंकों में 7-4 का अंतर रहा। इस तरह रूसी पहलवान ने गोल्ड अपने नाम कर लिया।
-
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान












Click it and Unblock the Notifications