Rania Chunav Results 2024 Live: रानियां विधानसभा सीट पर अर्जुन चौटाला की जीत
Rania Chunav Result Live: हरियाणा की रानियां विधानसभा सीट पर इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के अर्जुन चौटाला ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 43,914 वोट मिले, जिससे उन्होंने कांग्रेस के सर्व मीटर को लगभग 4,191 वोटों से हराया।
इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार रंजीत सिंह ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और उन्हें 36,401 वोट मिले। चौटाला की यह जीत न केवल उनकी व्यक्तिगत लोकप्रियता को दर्शाती है, बल्कि INLD की वापसी का संकेत भी देती है, जो पिछले कुछ वर्षों में चुनावी मुकाबलों में पीछे रही थी।

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने अर्जुन चौटाला को अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनाया है, जबकि उनके दादा रणजीत सिंह चौटाला निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे हैं। यह पारिवारिक राजनीतिक संघर्ष न केवल चौटाला परिवार के लिए, बल्कि पूरे राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है।
रानियां में 13वें राउंड के बाद अर्जुन चौटाला का बढ़त
रनिया विधानसभा सीट पर INLD के अर्जुन चौटाला 6161 वोटो से आगे
रानिया चुनाव परिणाम 2024: अर्जुन चौटाला ने दादा को पछाड़ा
दोनों के बीच प्रतिस्पर्धा से यह सवाल उठता है कि क्या अर्जुन अपनी पार्टी की नैतिकता को बनाए रख पाएंगे या रणजीत चौटाला अपनी स्वतंत्रता से बाजी पलट देंगे।
इस चुनावी परिणाम का न केवल इन दोनों नेताओं के राजनीतिक भविष्य पर असर पड़ेगा, बल्कि हरियाणा की राजनीति में भी नई दिशा तय कर सकता है। सभी की निगाहें इस कड़ी प्रतिस्पर्धा के परिणामों पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications