गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में राम रहीम, कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई
गुरुग्राम। डेरा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को कोरोना नहीं हुआ है। आज कुछ घंटे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि उसकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है। उसे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लाया गया था। हालांकि, अब गुरुग्राम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ वीरेंद्र यादव ने बताया है कि, राम रहीम ठीक है और उसकी जांच रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है। इससे पहले आज सुबह हनीप्रीत भी राम रहीम को देखने मेदांता अस्पताल के लिए निकली थी।
राम रहीम को रविवार के दिन भारी पुलिस-सुरक्षा के बीच गुरुग्राम लाया गया था, जहां उसे कोविड वार्ड में ले जाया गया था।
Recommended Video

गुरुग्राम के अस्पताल में राम रहीम, हनीप्रीत भी आ पहुंची
वहीं, खबरें आईं कि हनीप्रीत ने अटेंडेंट कार्ड बनवा लिया है। वह राम रहीम की देखभाल करेगी। हर शाम उसके कमरे में जा सकेगी। बताया जा रहा है कि, वह 15 जून तक यहां राम रहीम की देखभाल करेगी। हालांकि, अस्पताल-प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है और न ही इस बारे में राम रहीम की ओर से कोई जानकारी दी गई है।

पेट में थे संक्रमण के लक्षण, रोहतक से लाया गया
मेदांता अस्पताल-प्रशासन ने राम रहीम के कोरोना परीक्षण कराने की जानकारी दी, बताया गया कि उसके पेट में संक्रमण के लक्षण मिले थे। जिसके बाद वो रविवार शाम करीब चार बजे अस्पताल पहुंचा। जहां कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई।

मां का भी इसी अस्पताल में चल रहा इलाज
बड़ी बात यह भी है कि, राम रहीम की मां नसीब कौर भी इसी अस्पताल में भर्ती हैं। वो बीमार हैं और पिछले साल से इसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिछले साल 24 अक्टूबर को अनुमति दिए जाने के बाद उनसे मिलने के लिए पिछले महीने राम रहीम को एक दिन की आपातकालीन पैरोल दी गई थी।

27 अगस्त 2017 से भुगत रहा सजा
राम रहीम रेप और हत्या के मामलों में उम्रकैद भुगत रहा है। साध्वी दुष्कर्म मामले में उसे 20 साल की सजा हुई थी। 25 अगस्त 2017 को उसे पंचकूला की अदालत में पेश किया गया था। CBI की विशेष अदालत ने दोषी करार देते हुए उसे रोहतक की सुनारियां जिला जेल भेज दिया था। 27 अगस्त को जेल में ही CBI की अदालत लगाई गई। जहां उसकी सजा तय की गई और तब से ही यही जेल उसका ठिकाना हो गई। हालांकि, तब से राम रहीम कई दफा पैरोल पर बाहर आ चुका है। अब फिर जेल से बाहर है।

फिर जाना होगा जेल
सुनारियां जेल के एक अधिकारी ने बताया कि, CBI की अदालत ने 2 महिलाओं से बलात्कार के आरोप में राम रहीम को 20 साल कैद की सजा सुनाई थी, दोनों मामलों में उसे 10-10 साल की सजा सुनाई गई थी। ये सजा उसे एक के बाद एक भुगतनी होगी। जनवरी 2019 में भी, उसे और तीन अन्य लोगों को 16 साल पहले एक पत्रकार की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। हनीप्रीत को भी सजा हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications