राकेश टिकैत बोले- किसानों से शाहीन बाग जैसा सलूक न करे सरकार, आप कॉल तो करो, हमें है इंतजार

यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात के 2 दिन के दौरे से लौटकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रवक्‍ता राकेश टिकैत हरियाणा के यमुनानगर पहुंचे। राकेश टिकैत ने कहा, "सरकार किसानों से शाहीन बाग जैसा सलूक न करे। किसान तीनों कानून रद्द होने के बाद ही अपने-अपने घर जाएंगे। बेहतर होगा कि सरकार बातचीत करे। हमें कॉल का इंतजार है।

कोरोना वायरस के संक्रमण के सवाल पर टिकैत ने कहा कि, किसानों से कोरोना नहीं फैल रहा। प्रदर्शनकारी किसान कोरोना के नियमों का पालन करेंगे। आंदोलन कब तक चलेगा, इस पर उन्होंने कहा कि, हम जरूरत पड़ने पर 2023 तक आंदोलन जारी रखेंगे। इससे पहले टिकैत ने गुजरात में कहा था कि, मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानून किसानों के लिए नुकसानदेह हैं। ये काले कानून हैं। ​जिनकी वजह से किसानों की जमीनें छीनी जा रही हैं।

rakesh tikait said- The Government Should Not Treat Farmers Like Shaheen Bagh, we are Waiting For The Govt Call For Talks

टिकैत ने गुजरात में कहा कि, "गुजरात में किसान फसल-बर्बादी से जूझ रहे हैं। ऐसे समय में उनकी जमीन निजी कंपनियों को दी जा रही है। किसानों से जमीन छिनने की बातें देशभर में सामने आ रही हैं। हालत यह हैं कि, कंपनियां देश की सरकार चला रही हैं, लेकिन अब यह सरकार लंबे समय तक नहीं चलेगी। किसान आंदोलन खत्म नहीं होगा। किसान अपने हक की लड़ाई जारी रखेंगे।"

rakesh tikait said- The Government Should Not Treat Farmers Like Shaheen Bagh, we are Waiting For The Govt Call For Talks

टिकैत ने गुजरात के संदर्भ में यह भी कहा कि, गुजरात गांधीजी और सरदार पटेल का है। पहले भी यहां आंदोलन हो चुके हैं। यहां का किसान अब अन्य राज्यों के किसानों की तरह निडर होकर शांतिपूर्ण आंदोलन में हिस्सा लेगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+