हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: जानिए, सिरसा सीट के बारे में
Recommended Video
नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को एक ही चरण में वोटिंग होगी, 24 अक्टूबर को चुनाव नतीजे सामने आएंगे। चुनाव घोषित होने के साथ ही प्रदेश में सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। बात करें सिरसा विधानसभा सीट की तो ये प्रदेश की महत्वपूर्ण सीट में से एक है। 2014 में इस सीट पर इंडियन नेशनल लोकदल ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, इस बार यहां प्रदेश में सत्ता संभाल रही बीजेपी की ओर से मजबूत दावेदारी आईएनएलडी को मिल सकती है। वहीं कांग्रेस पार्टी भी इस चुनाव में कड़ी टक्कर देती दिखाई दे रही है। फिलहाल सिरसा विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है। इस बीच एक नजर सिरसा विधानसभा सीट के सियासी समीकरण पर...

सिरसा विधानसभा सीट पर एक नजर
सिरसा विधानसभा सीट हरियाणा के सिरसा जिले में आती है। जिले का मुख्यालय सिरसा है। इस सीट पर 2014 में मतदाताओं की कुल संख्या 144141 थी, जिनमें से 98,162 पुरुष मतदाता और 87,093 महिला मतदाता थीं। सिरसा विधानसभा सीट सिरसा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है। हाल ही में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में इस संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सुनीता दुग्गल ने शानदार जीत दर्ज की और मौजूदा सांसद है। उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेस के अशोक तंवर को 3,09,918 मतों से हराया था।
2014 विधानसभा चुनाव में क्या थे नतीजे
2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव पर नजर डालें तो उस समय प्रदेश में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की। भाजपा ने उस समय कुल 47 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए पहली बार प्रदेश में अपने बलबूते सरकार बनाई थी। पार्टी ने 2009 में मिली चार सीटों के बाद प्रदेश में अप्रत्याशित जीत दर्ज की थी। पिछले विधानसभा चुनाव में आईएनएलडी को 19 और कांग्रेस को 15 सीटें मिली थीं। 2014 में सिरसा विधानसभा सीट पर इंडियन नेशनल लोकदल से माखन लाल सिंगला ने हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा को 2938 वोटों के अंतर से हराया था। माखन लाल सिंगला को कुल 46,573 वोट मिले थे, उनका वोट प्रतिशत 32.31 फीसदी रहा था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे गोपाल कांडा को 43,635 वोट मिले थे। तीसरे नंबर बीजेपी की सुनीता सेतिया रही थीं, उन्हें 38,742 वोट मिले थे। कांग्रेस के नवीन कुमार केडिया चौथे नंबर पर रहे थे, उन्हे महज 9779 वोट मिले थे।
सिरसा में अब तक हुए चुनाव पर एक नजर
सिरसा विधानसभा सीट पर 2009 के चुनाव में गोपाल कांडा ने जीत दर्ज की थी। गोपाल कांडा ने आईएनएलडी के पदम चंद को 6,469 वोटों से हराया था। इससे पहले 2005 के विधानसभा चुनाव में रणदीप सिंह सुरजेवाला इस सीट से विधायक बने थे, उन्होंने आईएनएलडी के ओमप्रकाश चौटाला को हराया था। इससे पहले हुए 2000 के विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश चौटाला सिरसा विधानसभा सीट पर जीते थे, उन्होंने रणदीप सिंह सुरजेवाला को करीब दो हजार से ज्यादा मतों से हराया था।
सिरसा जिले की स्थिति
सिरसा सितंबर 1975 में हरियाणा के जिले के रूप में अस्तित्व में आया। ये बठिंडा-रेवाड़ी रेलमार्ग पर और दिल्ली-फाजिल्का राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 10 पर स्थित है। हरियाणा के पश्चिम छोर पर बसा ये जिला पंजाब और राजस्थान की सीमाओं से सटा हुआ है। यह शहर मुक्तसर-बठिंडा (पंजाब) और गंगानगर-हनुमानगढ़ (राजस्थान) और हरियाणा के फतेहाबाद और हिसार जिलों के साथ लगता है। ये हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ से 252 किलोमीटर दूर है।












Click it and Unblock the Notifications